फ़िल्म '83 के प्रोड्यूसर्स में से एक मधु मंटेना ने कहा है कि जिस तरह 1983 की वर्ल्ड कप जीत पर फिल्म बन रही है, उसी तरह अगर भारत इस साल भी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतता है, तो एक और क्रिकेट फिल्म बनाई जाएगी जो 2019 की जीत को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शाएगी।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : file photo
प्रोड्यूसर मधु कहते हैं, "हम आइकॉनिक 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं। '83 के बाद, अगर भारत इस साल 2019 में विश्व कप जीतता है, तो हम इस जीत पर भी एक फिल्म बनाना चाहेंगे।"
3 of 5
ranveer singh
- फोटो : file photo
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने आगे बताया कि 'फिल्म के लिए बातचीत शुरू हो चुकी है, जहां मधु फिल्म को बनाने के लिए सुपर एक्साइटेड है। उन्होंने इस नई परियोजना पर आगे भी बातचीत शुरू कर दी है।
4 of 5
ranveer singh
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रणवीर सिंह फ़िल्म '83 में कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे और यह प्रोजेक्ट अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ़, कलाकारों के साथ फ़िल्म की शूटिंग को जोर शोर से अंजाम दिया जा रहा है, वही यह नई घोषणा निश्चित रूप से दर्शकों के उत्साह को दो गुना बढ़ा देगी जहां भारतीय दर्शकों के लिए क्रिकेट और मनोरंजन एक डाल पर बैठे दो पंछी की तरह है। फिल्म '83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। जो फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। शूटिंग सेट से भी कई फोटोज और वीडियोज सामने आ चुके हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।