गणेश चतुर्थी: सोहेल खान ने किया बप्पा का स्वागत, त्योहार मनाने पहुंचा अर्पिता और अलवीरा समेत पूरा खान परिवार
Sohail Khan Weclome Bappa Home: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सोहेल खान ने भी अपने परिवार के साथ गणपति का स्वागत किया। इस दौरान उनकी बहनें भी यह त्योहार मनाने उनके घर पहुंचीं।
विस्तार
कौन-कौन हुआ शामिल?
गणेश चतुर्थी के इस खास पर अवसर पर सोहेल खान की बहन अर्पिता खान और अलवीरा खान भी भाई के घर पहुंचीं। इतना ही नहीं बहनों के बच्चे भी भगवान गणेश के स्वागत में खड़े दिखाई दिए। इस दौरान सभी पारंपरिक परिधानों में दिखे। सोहेल की मां सलमान खान भी बप्पा के दर्शन करने बेटे के घर पहुंचीं।
पिछले साल अर्पिता ने किया था स्वागत
2025 में गणेश चतुर्थी के मौके पर अर्पिता खान ने अपने घर गणपति जी स्थापित किये थे। सलमान समेत खान परिवार के ज्यादातर सदस्य अर्पिता के घर आरती में शामिल हुए थे। इस समारोह में चोटिल होने के बावजूद सलमान ने अर्पिता के बच्चों के साथ खूब डांस किया था।
कई सेलेब्स के घर विराजे गणपति
गणेश चतुर्थी के दिन बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे बप्पा को घर ला रहे हैं। सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर यह खुशी फैंस के साथ बांटी है।