एजाज खान: इन्फ्लुएंसर को मैसेज करके बुरे फंसे अभिनेता? आरोप- मिलकर कॉफी या वाइन पीने को कहा; जमकर हुई आलोचना
Ajaz Khan Faces Backlash: 'बिग बॉस 7' में नजर आ चुके अभिनेता एजाज खान इन दिनों एक इन्फ्लुएंसर के दावे को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर मैसेज कर कही ये बात
नियति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एजाज खान के साथ हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट दिखाए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, एजाज ने अब तक इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
बातचीत की शुरुआत एजाज के ‘Hey there’ मैसेज से होती है। इसके बाद वह नियति से पूछते हैं कि वह कहां से हैं। नियति बताती हैं कि वह नोएडा से हैं। इस पर एजाज कहते हैं कि वह दिल्ली में हैं और पूछते हैं कि क्या वह उनसे मिलना चाहेंगी।
इसके बाद नियति उनसे पूछती हैं- ‘किस लिए?’ इस पर एजाज एक वॉइस नोट भेजते हैं। कथित वॉइस नोट में वह कहते हैं, ‘हाय, तुम कैसी हो? मैं दिल्ली में हूं, तो अगर तुम्हारे पास टाइम हो तो हम मिल सकते हैं। हम साथ में कॉफी या वाइन पी सकते हैं।
नियति ने अपने वीडियो में बताया कि एजाज खान का मैसेज देखकर वह शुरुआत में हैरान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि एजाज के इंस्टाग्राम पर करीब 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका कोई ऐसा कंटेंट भी वायरल नहीं हुआ था, जिसकी वजह से एजाज उनसे संपर्क करते। नियति ने आगे बताया कि उन्हें अंदाजा था कि बातचीत किस दिशा में जा रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने एजाज से पूछा कि वह उनसे मिलना क्यों चाहते हैं।
इस कथित बातचीत पर अपना रिएक्शन देते हुए नियति ने कहा कि लोग काफी ‘डिस्गस्टिंग’ हैं। उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट इतना पॉपुलर भी नहीं है, फिर भी एजाज उन्हें मैसेज कर रहे थे। उन्हें लगा कि शायद वह अकेली लड़की नहीं हैं, जिन्हें एक्टर मैसेज कर रहे हैं और हो सकता है कि वह कई दूसरी लड़कियों से भी इसी तरह बात करते हों। हालांकि वायरल वीडियो में कई यूजर्स एजाज की आवाज सुनकर AI जनरेटेड वीडियो होने का भी दावा कर रहे हैं।
देखें वीडियो-
- नियति के वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है।
- एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह से पूरी बातचीत हुई, वह काफी ‘क्रीपी’ है और नियति को सुरक्षित रहने की सलाह दी।
- वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम अकेली नहीं हो। ये ऐसे ही करता है।’
- इसके अलावा कई यूजर्स ने लिखा कि वो ऐसा ही करता है।
- वहीं कुछ लड़कियों ने कमेंट में 'सेम ब्रो' लिखा।
ये भी पढ़ें- अजित कुमार: 'इतना घमंड क्यों?' सेल्फी खिंचवाने आए फैन को घूरते दिखे एक्टर, वायरल वीडियो पर जमकर भड़के यूजर्स