कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म मेंटल है क्या का नाम बदल गया है। अब इस फिल्म का नाम जजमेंटल है क्या हो गया है। इस फिल्म के नाम पर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी। सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
इन 5 फिल्मों के नाम पर भी हुआ था खूब विवाद, सलमान से लेकर दीपिका तक को मिली थीं धमकियां
लवयात्री
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री के नाम पर भी खूब विवाद हुआ था। पहले इस फिल्म का नाम लवरात्रि था। धार्मिक भावनाएं आहत होने के नाम पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसकी वजह से फिल्म का नाम लवरात्रि से लवयात्री रखा गया। यही नहीं विवाद इतना बढ़ा कि सलमान खान को भी नाम बदलने की धमकी दी गई।
एस दुर्गा
सनल शशिधरन की मलयालम फिल्म एस दुर्गा का नाम पहले सेक्सी दुर्गा रखा गया था। इस फिल्म पर आम लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा इसलिए सेंसर बोर्ड ने इसे सेक्सी दुर्गा के नाम से पास नहीं किया। मेकर्स को फिल्म का नाम बदलकर एस दुर्गा करना पड़ा।
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत का नाम भी बदला गया। इस फिल्म को आगजनी, धमकी जैसे कई समस्याओं से जूझना पड़ा। यहां तक कि दीपिका को नाक काटने की धमकी भी दी गई थी। कई राज्यों में फिल्म बैन रही लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।
आर राजकुमार
शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम पहले रेम्बो राजकुमार होने वाला था। हॉलीवुड में पहले ही रेम्बो नाम से सीरीज बन चुकी थी और उस सीरीज के निर्माताओं ने इस फिल्म को रेम्बो नाम से रिलीज होने पर आपत्ति जता दी। इस वजह से फिल्म का नाम आर राजकुमार किया गया।