फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganesh Chaturthi Sonu Sood Rajpal Yadav Tushar Kapoor And Sunita Ahuja Welcomes Ganpati Bappa Home

गणेश चतुर्थी: दिव्या दत्ता ने सुनाया ‘देवा ओ देवा’ का किस्सा, गणेशोत्सव पर सुनीता को गोविंदा से कैसी उम्मीद?

Mon, 14 Sep 2026 06:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 06:38 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इस खास मौके पर सोनू सूद से लेकर राजपाल यादव समेत कई एक्टर्स ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया। जानिए क्या कुछ रहा खास। 
 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Sonu Sood Rajpal Yadav Tushar Kapoor And Sunita Ahuja Welcomes Ganpati Bappa Home
सेलेब्स के घर विराजे बप्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु अपने घर बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आते हैं। दस दिनों तक यह उत्सव चलता है और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होती है। इसके बाद विसर्जन के साथ बप्पा को विदाई दी जाती है। इस बीच कई कलाकारों ने भी इस दिन को खास तरीके से मनाया।
विज्ञापन


सुनीता ने किया बप्पा का स्वागत
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इस बार अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। एएनआई से बातचीत में सुनीता ने बताया कि वह इस बार काफी खुशी और उत्साह के साथ गणपति को घर लेकर आईं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आमतौर पर गोविंदा जी या यशवर्धन बप्पा को घर लाते हैं, लेकिन इस बार मैंने अपने हाथों से गणपति को घर लाने का फैसला किया। जब तक मैं जिंदा हूं, हर साल गणपति बाबा को घर लाती रहूंगी।' सुनीता के मुताबिक, वह हर साल करीब डेढ़ दिन के लिए बप्पा को घर में रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा अमेरिका में हैं। सुनीता ने बताया, 'गोविंदा जी अमेरिका में हैं, वह रात में वापस आएंगे। अगर वे थके हुए होंगे तो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे और कल आएंगे। यह उनका घर है, इसलिए उन्हें आना ही है।'
राजपाल यादव ने बताया बप्पा का महत्व
अभिनेता राजपाल यादव ने भी परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। उन्होंने बप्पा को मुश्किल समय में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला बताया। राजपाल ने कहा, 'किसी भी तरह का संघर्ष हो, आप आगे बढ़ते रहें, बप्पा आपके साथ हैं।'

सोनू सूद ने दी मदद की सीख
वहीं, सोनू सूद ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को दूसरों की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वे 26 साल से अपने घर बप्पा को ला रहे हैं। सोनू ने कहा, 'बप्पा ने हमें सिखाया है कि उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनसे सबसे बड़ी सीख यही है कि हम दूसरों की जिंदगी से भी मुश्किलें दूर करने की कोशिश करें।' दिव्या दत्ता ने बताया खास किस्सा 
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी हर साल पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर गणपति लाने की परंपरा एक खास गाने से जुड़ी हुई है।


दिव्या ने बताया कि उनके मामा की फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ का गाना ‘देवा हो देवा’ उनके लिए बेहद खास है। इस गाने ने उन्हें गणपति बप्पा को घर लाने के लिए प्रेरित किया था। धीरे-धीरे बप्पा को घर लाना उनके परिवार की परंपरा बन गया। तुषार कपूर ने भी मनाया गणेश उत्सव
तुषार कपूर ने भी परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 1974 से यह परंपरा चली आ रही है। तुषार ने बप्पा से देश, परिवार और सभी के लिए खुशियों और बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed