फिल्म 'गली ब्वॉय' की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। इसी कड़ी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जोया अख्तर और प्रोड्यूसर राजधानी दिल्ली पहुंचे। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने फिल्म के हर एक पहलू के बारे में बातचीत की।
फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने बताया कि मुंबई में पले बढ़े होने की वजह से उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई। जब उनसे फिल्म के सुपरहिट हो चुके गीत जो आजकल सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है, के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले इस रैप के बोल थे 'सबका टाइम आएगा', लेकिन पापा जावेद अख्तर के कहने पर सबका हटाकर इसकी जगह 'अपना टाइम आएगा' किया गया।
3 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
फिल्म के प्रॉड्यूसर रितेश सिधवानी ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी बाकी फिल्मों की तरह बिल्कुल अलग और पूरी तरह यूनिक कांसेप्ट पर है। पूरी फैमिली के साथ आप ये फिल्म देख सकते हैं।
वहीं, फिल्म प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह हमेशा की तरह एनर्जी से भरे हुए दिखे। मजाकिया अंदाज़ में रणवीर ने कहा कि फिल्म 'बेफिक्रे' के दौरान जब वो पेरिस में शूटिंग कर रहे थे तो वो इस रैपर के रोल के लिए जोया को रैपर लुक की पिक्चर्स भेजते थे। काफी वक्त तक वो इस फिल्म के लिए जोया के पीछे पड़े रहे।
बता दें कि आलिया ने इस फिल्म के लिए खास ट्रेनिंग ली, लेकिन उनकी बाकी की फिल्मों की तरह इस फिल्म के रोल में ढलने के लिए उन्हें 15 से 20 दिन नही लगे। सिर्फ तीन दिन के अंदर उन्होंने अपने सफीना किरदार के लिए बोलना सीख लिया था। फिल्म के गाने अभी से लोगों की ज़ुबां पर है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को फिल्म रिलीज होने रही है। शादी के बाद रणवीर की ये दूसरी फिल्म है। आलिया और रणवीर एक साथ करण जौहर की 'तख्त' के लिए भी काम कर रहे है।