{"_id":"65fa5095fb618770c80092ad","slug":"ranveer-singh-going-to-take-long-break-after-becoming-a-father-know-update-related-to-don-3-shaktimaan-star-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: रणवीर सिंह पिता बनने के बाद लेने जा रहे लंबा ब्रेक? जानें सुपरस्टार से जुड़ा यह बड़ा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: रणवीर सिंह पिता बनने के बाद लेने जा रहे लंबा ब्रेक? जानें सुपरस्टार से जुड़ा यह बड़ा अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:27 AM IST
सार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार के शेड्यूल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जबरदस्त सुर्खियों में है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के छह साल बाद अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई। फरवरी के महीने में जोड़े ने एलान किया कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही जोड़े के लिए बधाइयों का तांता लग गया। वहीं, इस पावर कपल से जुड़ा हर एक अपडेट जबरदस्त सुर्खियों में है। इसी बीच रणवीर सिंह के आगामी शेड्यूल पर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार, पिता बनने के बाद लंबे ब्रेक पर जाने की योजना बना रहे हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कथित तौर पर अभिनेता पिता बनने के बाद अपने नवजात बच्चे और पत्नी के साथ अनमोल पलों को संजोने के लिए ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर लिए हैं और ब्रेक की योजना बना ली है। वहीं रणवीर सिंह ने 'डॉन 3', 'शक्तिमान' और आदित्य धर की एक्शन फिल्में शुरू करने से पहले कोई और प्रोजेक्ट न लेने की योजना बनाई है, जिससे कि वह पत्नी और बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सके।
3 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
2 मार्च 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस दी। उन्होंने फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्लां गूडियां' पर डांस किया। 29 फरवरी, 2024 को दीपिका और रणवीर ने जल्द पैरेंट्स बनने की खबर से अपने फैंस को खुश कर दिया।
दीपिका-रणवीर ने एक साथ अपने व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट साझा किया। तस्वीर में नीले और गुलाबी रंगों में छोटे जूते, टोपी, जूते और गुब्बारे दिखाए गए, जिससे फैंस के बीच जुड़वा बच्चों की संभावना के बारे में अटकलें तेज हो गईं। तस्वीर के साथ जोड़े का एक हार्दिक नोट था, जिसमें खुलासा किया गया था कि उनके पहले बच्चे के सितंबर 2024 में आने की उम्मीद है।
जानकारी हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म 'राम लीला' के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद जोड़े ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी रचाई थी। दीपिका-रणवीर ने इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।