Furiosa: फ्यूरियोसा का दूसरा ट्रेलर जारी, क्रिस हेम्सवर्थ के खिलाफ जंग लड़ने नए अवतार में लौटीं आन्या टेलर-जॉय
'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' के निर्माताओं ने आज मंगलवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया, जिसमें आन्या टेलर जॉय का नया अवतार देखने को मिला।
विस्तार
साल 2015 में आई फिल्म निर्देशक जॉर्ज मिलर की 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का प्रीक्वल लगभग आठ साल बाद रिलीज होने वाला है। पहली फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं, अब दर्शक फिल्म के प्रीक्वल 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' के लिए उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माताओं ने बीते साल दिसंबर में इसका पहला ट्रेलर जारी किया था, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ाया था। वहीं, अब निर्माताओं ने आज मंगलवार, 19 मार्च को फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया, जिसमें आन्या टेलर जॉय का नया अवतार देखने को मिला।
क्रिस हेम्सवर्थ के खिलाफ खड़ी हुईं आन्या
वार्नर ब्रदर्स ने मंगलवार को जॉर्ज मिलर के डायस्टोपियन एक्शन महाकाव्य का नया ट्रेलर जारी किया। यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैड मैक्स फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म फ्यूरियोसा 2015 की ऑस्कर विजेता हिट 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का प्रीक्वल है। पिछली फिल्म में इम्पीरेटर फ्यूरियोसा के रूप में चार्लीज थेरॉन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नई फिल्म फ्यूरियोसा यानी आन्या टेलर जॉय पर केंद्रित है, जिसे उनके बचपन में वारलॉर्ड डिमेंटस यानी क्रिस हेम्सवर्थ द्वारा अपहरण कर लिया गया था और वे कई माताओं के ग्रीन प्लेस में अपने घर वापस जाने का रास्ता खोजने के लिए खुद को तैयार करती हैं।
Citadel Honey Bunny Announcement: इवेंट में करण के पैर छूते दिखे वरुण-सामंथा, फिल्मकार का रिएक्शन हुआ वायरल
आन्या-हेम्सवर्थ के बीच मुकाबला
'फ्यूरियोसा' में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली आन्या टेलर-जॉय को ट्रेलर में रेगिस्तान में दौड़ते हुए दिखाया गया है, जो क्रिस हेम्सवर्थ का मुकाबला करने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। वे कहती हैं कि एक बच्चे के रूप में मेरी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई थी। मेरी मां शानदार थीं और उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया। मेरा बचपन, मेरी मां- मैं उन्हें वापस चाहती हूं। बाद में क्रिस हेम्सवर्थ कहते हैं कि इतनी आशा से भरी हुई आप कहां जा रही हैं? यहां कोई आशा नही है।
Neha Singh Rathore: भोजपुरी में अश्लील गाने बनाने वालों पर भड़कीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, कही यह बात
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पहले ट्रेलर में बताया गया था कि कैसे फ्यूरियोसा का अपहरण वारलॉर्ड डिमेंटस नाम के एक व्यक्ति ने किया था। प्रीक्वल में फ्यूरी रोड के खलनायक इम्मॉर्टन जो भी नजर आने वाले हैं। 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' में मुख्य किरदार चार्लीज थेरॉन ने निभाया था। वहीं, अब 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' में फ्यूरियोसा की आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। वार्नर ब्रदर्स की फिल्म में टॉम बर्क, एंगस सैम्पसन, डैनियल वेबर और नाथन जोन्स भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 मई 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'आश्वत्थामा' में आएंगे नजर