बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भारत आ गए। लेकिन रणबीर कपूर भारत आने के बजाय सीधे लंदन पहुंचे। रणबीर के लंदन जाने के पीछे बहुत बड़ा राज छिपा है।
दरअसल, रणबीर की 'अच्छी दोस्त' माहिरा खान भी लंदन में हैं। यहां माहिरा अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म 'वर्ना' का प्रमोशन करने के लिए पहुंची हैं। यहां उन्होंने बीबीसी को एक इंटरव्यू भी दिया और होस्ट स्टीफन सैकर से #Metoo कैंपेन के बारे में बात की।
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, रणबीर और माहिरा चुपके-चुपके लंदन में साथ समय बिता रहे हैं। इससे पता चलता है कि रणबीर के दिल में अभी भी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। कुछ दिन साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद माहिरा पाकिस्तान वापस आ गईं।
जबकि रणबीर अभी भी लंदन में हैं। वो वहां अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के फाइटिंग सीन के लिए मार्शल आर्ट, कलरीपयट्टू और वरमाकलई सीख रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर और माहिरा की न्यूयॉर्क में साथ समय बिताते फोटो वायरल हुई थी।
तस्वीरों में दोनों सिगरेट पीते दिख रहे थे। फोटो वायरल होने के बाद खबर आई थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। जबकि माहिरा ने एक इंटरव्यू में क्लियर किया कि उनके और रणबीर के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। बता दें कि माहिरा का पति से तलाक हो चुका है और उनका एक बेटा भी है।