रणबीर कपूर की 'संजू' ने सबकी नींद उड़ा दी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट कमाई जारी है। जहां एक तरफ 'संजू' रणबीर कपूर के बॉलीवुड करियर की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी वहीं इस फिल्म ने साल 2018 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। दूसरे हफ्ते के शनिवार को इस फिल्म का आंकड़ा 237 करोड़ के पार चला गया है।
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही रणबीर कपूर की 'संजू', 9वें दिन भी कलेक्शन धुंआधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
After 9 days, #Sanju 's All-India NBOC is ₹ 237 Crs..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) July 8, 2018
Has entered All-time Top 10 Hindi Movies Chart in #India
At No.9 in the list at present.. #RanbirKapoor @RajkumarHirani
संजय दत्त की बॉयोपिक देखने के लिए दुनियाभर में ऐसी भीड़ उमड़ी कि रणबीर कपूर ने 'संजू' के जरिए रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली लेकिन कुछ लोगों ने राजकुमार हिरानी पर सवाल भी उठाए कि क्या ये फिल्म संजय दत्त की छवि सुघारने के लिए बनाई गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।