बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत में कई जोड़िया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लेकिन अभी भी फैंस बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कपल की बहुप्रतीक्षित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। इसी क्रम में बीते दिनों इंटरनेट पर एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने जोर पड़क लिया। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह स्टार कपल में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सात फेरे लेने वाला है।
2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कपूर परिवार के पैतृक घर यानी मुंबई के चेंबूर स्थित आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया इस साल दिसंबर में होने वाली शादी से पहले अप्रैल में सगाई करेंगे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर चल इन खबरों पर रणबीर के चाचा, अभिनेता रणधीर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
रणधीर कपूर-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, "मैं अभी मुंबई में नहीं हूं, और मैंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। अगर हमारे घर में इतनी बड़ी शादी हो रही होती तो कोई न कोई मुझे फोन करके जरूर बताता।" वहीं सेलिब्रिटी मेहंदी कलाकार वीना नागदा ने भी कहा कि “अभी तक किसी ने भी मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं कुछ दिन पहले आलिया से मिलाी थी लेकिन उनकी तरफ से भी शादी का कोई जिक्र नहीं किया गया।”
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि रणबीर और आलिया इसी महीने यानी अप्रैल में शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट में दोनों की शादी के वेन्यू के बारे में भी जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट की मानें तो यह स्टार कपल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में सात फेरे लेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी मुंबई के चेंबूर आरके हाउस में हो सकती है।
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फरवरी 2018 में अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक- दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों ने मई 2018 में अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा की शादी में एक जोड़े के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।