साल 1985 में आई राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से मंदाकिनी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और रातोंरात स्टार बन गईं, लेकिन यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि उनसे पहले 'रामायण' फेम 'दीपिका चिखलिया' इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए पहुंची थीं, लेकिन राज कपूर ने उनका ऑडिशन लेने से इनकार कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान किया है।
2 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : social media
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि उनके हाथ से एक बड़ी फिल्म चली गई। 'रामायण' की 'सीता' की इमेज बरकरार रखने के लिए उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री कहती हैं कि फिल्मों में काम न करने का मलाल बिल्कुल भी नहीं रहा, लेकिन हां जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब मैं सिर्फ एक ही फिल्म में काम करने का मन बनाकर आई थीं। मैंने सोचा था कि एक फिल्म करने के बाद मैं इंडस्ट्री को अलविदा कह दूंगी।
3 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे बताया कि मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करुं। उनका मानना था कि मुझे अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। मैं घर से इस कंडिशन पर आई थी कि एक फिल्म करने के बाद मैं इंडस्ट्री को टाटा, बाय-बाय कह दूंगी, लेकिन मेरी पहली फिल्म, जब आई तो वह उतनी चली नहीं। इसके बाद मेरे पापा ने कहा कि वापस आओ और अपनी पढ़ाई पूरी करो।
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने आगे बताया कि उन्होंने दिग्गज फिल्म मेकर राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए ऑडिशन भी दिया। मगर हिंदी फिल्मों के शोमैन ने उन्हें वापस भेज दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय फिल्मों में किसिंग सीन्स आम बात हो गई थी, लेकिन मैं ऐसे सीन्स करने में असहज थी।
5 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : Social media
मैंने जब फिल्म का नाम सुना तो मुझे लगा यह एक पारिवारिक फिल्म है और मैं ऑडिशन देने के लिए पहुंच गई, लेकिन राज कपूर सर ने मुझे यह कहकर लौटा दिया कि अच्छे घर की लड़की यह रोल नहीं कर पाएगी। उस वक्त मुझे बूरा लग था, लेकिन फिल्म देखने के बाद मुझे समझ आ गया कि उन्होंने ऐसा क्यूं कहा था।
यह भी पढ़ें- Zarina Wahab: राबिया खान की चूनौती पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट, बोलीं- संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं