फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jiah Khan Case Verdict: Zarina Wahab reacts to Rabia Khan decision to challenge Sooraj Pancholi acquittal

Zarina Wahab: राबिया खान की चुनौती पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट, बोलीं- संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं

Sat, 29 Apr 2023 12:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 29 Apr 2023 12:29 PM IST
सार

बीते दिन जिया खान सुसाइड केस में आए फैसले के बाद सूरज पंचोली की मां और राबिया खान आमने सामने आ गई हैं। जहां जिया की मां ने फैसले को चूनौती देने की बात कही, वहीं जरीना वहाब ने भी रिएक्ट कर जवाब दिया।

विज्ञापन
Jiah Khan Case Verdict: Zarina Wahab reacts to Rabia Khan decision to challenge Sooraj Pancholi acquittal
जरीना वहाब, राबिया खान - फोटो : social media

विस्तार

बीता दिन जहां एक तरफ अभिनेता सूरज पंचोली और उनके परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान को कोर्ट के दरवाजे से मायूसी के साथ लौटना पड़ा। दरअसल, 28 अप्रैल को अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में कोर्ट ने अपना आखिरी फैसला सुना दिया है। 10 साल बाद आए इस फैसले में सूरज पंचोली को कोर्ट ने बरी कर दिया, जिसके बाद राबिया खान ने दावा किया है कि वह इस हाई कोर्ट में अपील करेंगी। जिया खान की मां के इस फैसले पर अभिनेत्री जरीना वहाब ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

Jiah Khan Case Verdict: Zarina Wahab reacts to Rabia Khan decision to challenge Sooraj Pancholi acquittal
जिया खान-राबिया खान-सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान के मामले की अंतिम सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली के साथ उनकी मां जरीना वहाब भी थीं। इस केस में सबूतों की कमी के कारण अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया गया है। जहां सूरज और उनके परिवार ने राहत महसूस की, वहीं जिया की मां राबिया खान ने कहा कि वह फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jiah Khan Case Verdict: Zarina Wahab reacts to Rabia Khan decision to challenge Sooraj Pancholi acquittal
जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया

राबिया खान के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, जरीना वहाब ने एक मीडिया संस्थान को बयान दिया कि, 'राबिया अपनी संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं। न्याय दिया गया है।' जरीना वहाब ने भारतीय न्यायपालिका प्रणाली में अपना दृढ़ विश्वास भी व्यक्त किया और कहा कि, 'सत्य की हमेशा जीत होती है।'

विज्ञापन

Jiah Khan Case Verdict: Zarina Wahab reacts to Rabia Khan decision to challenge Sooraj Pancholi acquittal
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

केस से बरी होने के तुरंत बाद, सूरज पंचोली ने एक बयान जारी कर उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पिछले 10 साल में उनका समर्थन किया। अभिनेता बोले, 'फैसले ने 10 लंबे दर्दनाक साल और रातों की नींद हराम कर दी, लेकिन आज मैंने न केवल अपने खिलाफ यह केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया है। इस तरह से दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत है। मैं ईश्वर से आशा और प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में जो कुछ मैंने झेला है वैसा कोई न झेले। मुझे नहीं पता कि मेरे जीवन के ये 10 साल मुझे कौन लौटाएगा, लेकिन मुझे खुशी है कि यह अंत में न केवल मेरे लिए बल्कि विशेष रूप से मेरे परिवार के लिए समाप्त हो गया। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed