फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भैया मेरे राखी के बंधन' से लेकर 'ये बंधन तो प्यार' तक, बॉलीवुड के ये गाने रक्षाबंधन की खुशी को करेंगे दोगुना

Fri, 28 Aug 2026 08:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Aug 2026 08:15 AM IST
सार

Raksha Bandhan Songs: रक्षाबंधन के खास मौके पर हम आपको उन गानों के बारे में बता रहे हैं जो इस त्योहार के लिए बने हैं। ये गाने भाई-बहन के इस त्योहार पर सबके कानों में गूंजते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation
रक्षाबंधन के मशहूर गाने - फोटो : अमर उजाला
आज भाई-बहन को समर्पित रक्षाबंधन का त्योहार है। देश ही नहीं विदेश में भी इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे गाने हैं, जो भाई-बहन के प्यार वाले त्योहार रक्षाबंधन पर बने हैं। आइए इनमें से कुछ गानों के बारे में जानते हैं।
Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation
रक्षाबंधन के मशहूर गाने - फोटो : सोशल मीडिया
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना- 'छोटी बहन'
शैलेन्द्र की कलम से निकला ये गाना भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी दर्शाता है। यह गाना रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है। इसे लता मंगेशकर ने आवाज दी है। वहीं इसे शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया है।
Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation
रक्षाबंधन के मशहूर गाने - फोटो : सोशल मीडिया
बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है- 'रेशम की डोरी'
रक्षा बंधन पर सुने जाने वाले गानों में से यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना है। इसे सुमन कल्याणपुर ने आवाज दी है। इसके बोल इन्दीवर ने लिखे हैं। शंकर-जयकिशन इसके संगीतकार हैं। इस गाने को जब भी सुना जाता है, यह रक्षाबंधन की याद दिला देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation
रक्षाबंधन के मशहूर गाने - फोटो : सोशल मीडिया
मेरे भैया मेरे चंदा- 'काजल'
साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'काजल' का गाना 'मेरे भैया मेरे चंदा' आज भी बहुत मशहूर है। रक्षाबंधन के दिन यह गाना लगभग हर किसी के कानों में गूंजता है। इस गाने को दिग्गज गायिका आशा भोसले ने गाया है। रवि ने इसको संगीत दिया है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan special 2026 bollywood trending songs on Brother and Sister relation
रक्षाबंधन के मशहूर गाने - फोटो : सोशल मीडिया
रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना- 'अनपढ़'
इसी तरह से साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म 'अनपढ़' का गाना 'रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना' भी बहुत मशहूर है। राजा मेहदी अली खान की कलम से निकले इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है। मदन मोहन ने इसका म्यूजिक दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed