ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों राखी की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी। कहा जा रहा था कि राखी ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में एक NRI से शादी कर ली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने माना कि उन्होंने शादी रचा ली है। पहले राखी ने शादी की खबरों को फोटोशूट बताकर टाल दिया था। अब राखी ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है।
2 of 7
राखी सावंत
- फोटो : instagram
हाल ही में राखी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपनी मेहंदी, चूड़ा और सिंदूर शो-ऑफ कर रही हैं। राखी की तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हनीमून की तस्वीरें हैं। राखी से जब इस तस्वीर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हैं मैंने सच में शादी कर ली है और उस वक्त उन्होंने इसलिए झूठ बोला क्योंकि वह डर गईं थीं। राखी ने ये बात स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कही।
3 of 7
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
इंटरव्यू में राखी से पूछा गया कि उनकी शादी इतने अचानक कैसे हो गई? इस सवाल पर राखी ने जवाब दिया, 'सबसे पहले मैं यह बताना चाहती हूं कि आप लोगों को सही जानकारी मिली है कि मेरे हसबैंड NRI हैं और उनका नाम रितेश जो यूके में रहते हैं। वो फिलहाल वापस जा चुके हैं। मेरी वीजा का प्रोसेस चल रहा है और में जल्द उन्हें यूके में जॉइन करूंगी। इतना अच्छा पति देने के लिए मैं जीजस का शुक्रिया अदा करती हूं।'
4 of 7
Rakhi Sawant
- फोटो : Social Media
राखी ने बताया कि मेरा पहला टीवी इंटरव्यू देखने के बाद ही रितेश मेरे फैन बन गए थे। उन्हें जानने के बाद मैंने जीजस से बहुत प्रार्थना की कि मैं उन्हीं की पत्नी बनूं। वो ख्वाहिश तो पूरी हो गई। ईश्वर की मेरे ऊपर कृपा है।'
5 of 7
राखी सावंत
- फोटो : instagram
रितेश के पहली मुलाकात के सवाल पर राखी ने बताया, 'ये बहुत ही शानदार स्टोरी है। वो मेरे फैन थे और मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज करते थे। एक दूसरे से बात करने के बाद हम जल्द ही एक दूसरे के दोस्त बन गए। ये करीब 1 साल पहले हुआ था। रितेश ने शादी की बात करते हुए मुझसे कहा कि क्या मैं उनके एक फ्रेंड से शादी करना चाहूंगी। लेकिन मैंने मना कर दिया।'