बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव ने अपने किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया है। हर किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया और एक समय ऐसा था जब उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी। लेकिन उन्हें पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल (2000) से मिली थी। हालांकि राजपाल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन राजपाल उनकी आखिरी हिट फिल्म ‘जुड़वा 2’ थी। इसके बाद भी उनकी कुछ फिल्में आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं राजपाल यादव की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। राजपाल यादव ने राधा नाम की लड़की से शादी की थी और यह उनकी दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। करुणा ने अपनी बेटी ज्योति को जन्म देने के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया था। आज हम आपको राजपाल की दूसरी शादी के बारे में बता रहे हैं जो खूब चर्चा में रही थी।
लव स्टोरी: राजपाल यादव से शादी करने कनाडा छोड़ भारत आई थीं दूसरी पत्नी, उम्र में इतना है फासला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 21 May 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन