बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें से एक फिल्म अपना बजट निकालकर कमाई की तरफ बढ़ रही है तो वहीं दूसरी फिल्म का पहले दिन से खस्ता हाल है। यह दोनों फिल्में 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने एक साथ आगाज किया था लेकिन नतीजा चौंकाने वाला है। 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है।
'स्त्री' फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। इस फिल्म ने पहले दिन से उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया और उसकी रफ्तार अभी भी बनी हुई है। वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म का पहले दिन से बुरा हाल है। बजट निकालना तो छोड़े इस फिल्म का कलेक्शन कुल बजट का आधा भी नहीं हो पाया है।
वीकेंड में 'स्त्री' फिल्म को तो फायदा मिला लेकिन 'यमला पगला दीवाना फिर से' यहां पर भी विफल हुई। चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री' फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि कि वीकेंड के बाद यह फिल्म ज्यादा कलेक्शन जुटाने में नाकाम हुई। अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 6.82 करोड़, दूसरे दिन 10.87 और तीसरे दिन 13.57 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन का कलेक्शन मिलाकर 'स्त्री' फिल्म कुल 35.26 करोड़ जुटा पाई है।
4 of 5
Stree and Yamla Pagla Deewana
वहीं 'यमला पगला दीवाना फिर से' फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म वीकेंड में कुल 6 करोड़ जुटा पाई थी। रिपोर्टस के मुताबिक इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन करीब 1.30 करोड़ रहा। इस फिल्म के पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर यह फिल्म अब तक 7.3 करोड़ जुटा पाई है। हालांकि अब इन दोनों फिल्मों के पास केवल 2 दिन बचे हैं क्योंकि 7 सितंबर को 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिनके कलेक्शन का असर इन पर जरूर पड़ेगा।
इन चारों फिल्मों के नाम 'लैला मजनू' , 'पलटन', 'गली गुलियां' और हॉलीवुड फिल्म 'द नन' हैं। 'द नन' को कंज्यूरिंग सीरीज की सबसे खौफनाक फिल्म बताया जा रहा है। हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी शैतान और चर्च की जंग दिखाई गई है। फिलहाल यह देखना होगा कि इन चारों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' पर कितना असर पड़ता है।