डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पूरा बॉलीवुड हैरान है। संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। हिरानी के आरोप लगने के बाद बॉलीवुड रिएक्शन सामने आ रहे हैं।।
2 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके शरमन जोशी, अरशद वारसी और दीया मिर्जा नेे इस तरह के आरोपों पर हैरानी जताई तो वहीं अब डायरेक्टर इंद्र कुमार का भी बयान आया है। इंद्र कुमार हिरानी पर आरोप लगने के बाद से सदमे में हैं।
3 of 5
indra kumar
- फोटो : file photo
इंद्र कुमार ने कहा कि 'इस खबर को सुनने के बाद से मैं हैरान हूं। राजकुमार हिरानी जैसे शख्स का नाम मीटू मूवमेंट में आया है। मुझे पूरा यकीन है सच्चाई सबके सामने आ जाएगी उससे पहले हमें फैसला नहीं सुनाना चाहिए।' बता दें कि इस मामले में संजू फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से महिला ने ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।
इस मामले में शरमन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'
5 of 5
arshad warsi
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा, 'अगर आप एक शख्स के तौर पर राजकुमार हिरानी के बारे में मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि वह एक सज्जन और शानदार व्यक्ति हैं। सबकी तरह मैं भी इस खबर को सुनकर हैरान हूं।' अरशद वारसी राजकुमार हिरानी की पहली फिल्म मुन्ना भाई और लगे रहो मुन्ना भाई में सर्किट का किरदार निभा चुके हैं।