श्वेता तिवारी: कसरत से बचने वालों को श्वेता तिवारी की सलाह, मोटिवेशनल कैप्शन के साथ जिम से साझा किए फोटो
- Shweta Tiwari Photos: अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
- तस्वीरों में अभिनेत्री जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं।
- इसके साथ उन्होंने फैंस को भी कसरत करने के लिए प्रेरित किया है।
विस्तार
अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। 46 वर्षीय अभिनेत्री इसके लिए नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। जिम में जाकर कसरत करती हैं। दूसरों को भी उन्होंने वर्ककाउट करने की प्रेरणा देते हुए पोस्ट शेयर किया है।
जिम में कराया फोटोशूट
श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज साझा किए हैं। श्वेता जिम में नजर आ रही हैं। वर्कआउट के साथ-साथ भरपूर मस्ती कर रही हैं। अपने इन कीमती पलों को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।
बोलीं- मुस्कुराइए...
श्वेता ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'ठीक है। हर दिन वर्कआउट करना मजेदार नहीं होता। कभी-कभी आपको यह पसंद आता है। कभी-कभी आप बस खुद को इसके लिए मजबूर कर लेते हैं। लेकिन यह जरूरी है। इसलिए मुस्कुराएं, ऐसा दिखाएं कि आपको इसमें मजा आ रहा है। बस आप वर्कआउट कर लें'।
फैंस बोले- आपके लिए उम्र बस नंबर है
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। यूजर्स उनकी फिटनेस की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्र आपके लिए महज एक संख्या है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप जिंदगी को जिंदादिली के साथ अपनी शर्तों पर जी रही हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आप लाजवाब हो। दूसरों को बहुत अच्छे से मोटिवेट करती हैं'।
