बीते साल सोशल मीडिया पर 'Kiki चैलेंज' नाम से एक चैलेंज वायरल हुआ था। यह चैलेंज पूरी दुनिया पर छा गया था। इस चैलेंज के लिए कम स्पीड में कार से उतरकर उसके गेट के सामने 'In My Feelings' गाने पर चलते-चलते डांस करना होता था। 2019 की शुरुआत में भी सोशल मीडिया पर एक और चैलेंज ने अपनी दस्तक दे दी है और इस चैलेंज का नाम है #10yearchallenge
2 of 7
डोमिनिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस चैलेंज में लोग अपनी 10 साल पुरानी के साथ नई फोटो को शेयर कर रहे हैं और बता रहें है कि उनमें कितना बदलाव आया। हॉलीवुड पर छाने के बाद अब यह चैलेंज बॉलीवुड पर भी छाने को तैयार है। कई बॉलीवुड सेलिब्रेट्रीज ने भी अपनी 10 साल पुरानी के साथ नई फोटो शेयर कर इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया है।
3 of 7
श्रुति हसन
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुति हासन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा 'दस साल, मैं हमेशा पुराने वक्त को याद करती हूं इस सफर की अगली यादें नहीं याद करना चाहती।'
4 of 7
डायना पेंटी
- फोटो : इंस्टाग्राम
डायना पेंटी ने अपनी नई और 10 साल पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं, जैसे ब्लैक एंट वहाइट फिल्टर।'
5 of 7
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम ने अपनी इस पोस्ट पर लिखा, 'दिल्ली' 6 से लेकर 'एक लड़की को देखा ऐसा लगा', क्या आपको लगता है कि मुझमें मेरे डैड के जीन्स हैं।'