राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएट राधिका आप्टे को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था। उन्होंने 8 साल तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा। राधिका आप्टे के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
राधिका आप्टे ने साल 2005 में फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में की हैं। राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा वेबसीरीज से भी चर्चा में रहती हैं। राधिका ने नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक तीन सीरीज 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' कीं।
राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी एक्ट्रेस में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी अच्छी लगती है अंदर से यहां कई बार उतना ही अंधेरा दिखता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को यहां कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। राधिका आप्टे से भी फिल्म में रोल के लिए सेक्शुअल फेवर की डिमांड की गई थी।
4 of 6
radhika apte
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने कहा था कि 'मैं कास्टिंग काउच की बहुत सी घटनाओं के बारे में जानती हूं। कई लोगों को इसका सामना भी करना पड़ा है। एक बार एक साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। जब मैंने उसे खूब सुनाया तो बाद में उसने मुझसे लड़ाई की।'
राधिका आप्टे ने बताया कि 'एक बार एक प्रोड्यूसर का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि हम एक बॉलीवुड फिल्म कर रहे हैं और आप फिल्म के हीरो के साथ मीटिंग कर लें लेकिन आप उसके साथ सो तो लेंगी ना। प्रोड्यूसर की बात सुनकर मैंने उसे मना कर दिया।'