5 सितंबर टीचर्स डे के मौके पर सभी लोग अपने गुरुओं और हर उस शख्स का शुक्रिया कहते नजर आए जिन्होंने उन्हें जिंदगी में सीख दी। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। अजय देवगन से लेकर सलमान खान तक ने अपने गुरुओं की तस्वीर शेयर की।
टीचर्स डे: अजय से लेकर सलमान तक ने शेयर की तस्वीरें, दीपिका के लिए टीचर ने लिखा पोस्ट
अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन की तस्वीर शेयर की और लिखा- 'मेरे पिता, मेरे गुरू। उन्होंने मुझे जिंदगी की बहुमूल्य सीख दीं।' बता दें कि वीरू देवगन इंडस्ट्री के बड़े एक्शन डायरेक्टर थे। इसी साल मई के महीने में उनका निधन हो गया।
My Father, My Guru. He gave me invaluable life lessons 🙏#HappyTeachersDay pic.twitter.com/PMRZUE8c0H
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने भी अपने पिता सलीम खान की तस्वीर शेयर की। सलमान ने लिखा- 'मेरे स्कूल में मुझे पढ़ाने वाले सभी अध्यापकों और घर पर मेरे गुरु... माफ कीजिएगा मैं बहुत अच्छा विद्यार्थी नहीं बन सका... हाहाहा... आपको हेल्दी और लंबी जिंदगी मिले... हैप्पी टीचर्स डे।'
To all my teachers who have taught me in school and to my guru at home. . Sorry I couldn’t b the best student ha ha ha. . . Have a long healthy life. Happy teacher’s day pic.twitter.com/FDVr2uM3cN
जहां एक ओर सभी सितारे अपने अध्यापकों को याद कर रहे थे तो वहीं टीचर्स डे के मौके पर दीपिका पादुकोण के म्यूजिक टीचर एशले विलियम जोसेफ ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा- 'एक मेहनती और साधारण सी लड़की। मुझे दीपू (दीपिका पादुकोण) पर बहुत गर्व है। वो जिंदगी और अपने करियर में आगे बढ़ रही है। ये बहुत अच्छा अहसास है कि मेरी एक स्टूडेंट आज भारत की सुपरस्टार है। 7 साल तक बेंगलुरु में वो मेेरी स्टूडेंट थी। वो ना केवल खेल में बल्कि डांस, गाना और एक्टिंग में भी शानदार थी।
टीचर्स डे के मौके पर कमल हासन ने लिखा- 'आज के वक्त में मोबाइल से हर चीज सीखी जा सकती है। इस जेनरेशन को ह्यूमन टीचर्स की जरूरत है, जो उन्हें ज्ञान और कौशल सिखा सके, जिसकी जरूरत है। हमारा ये फर्ज है कि टीचर्स का सम्मान करें।'
पढ़ें: ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स भी निभा चुके हैं शिक्षक का किरदार, कभी कॉमेडी तो कभी ग्लैमर का लगा तड़का