साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, राय लक्ष्मी की अपनी पहली हिंदी फिल्म 'जूली 2' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर पहलाज निहलानी हैं। आइए जानते हैं राय लक्ष्मी...
15 की उम्र में ही स्टार बन गई थीं पहलाज निहलानी की 'जूली', एमएस धोनी से रह चुका है अफेयर
राय लक्ष्मी की ये फिल्म एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और उसके कॉम्प्रोमाइज को लेकर बनी हुई है। लक्ष्मी इस फिल्म में बोल्ड लुक में नजर आएंगी। दीपक शिवदासानी की इस फिल्म का ट्रेलर कल ही लॉन्च हुआ था।
पढ़ें- फ्लॉप फिल्मों के बाद भी रॉयल लाइफ जीते हैं विवेक ओबेरॉय, ऐश से ब्रेकअप के बाद इस लड़की से की थी शादी
राय लक्ष्मी क्रिकेटर एमएस धोनी को डेट कर चुकी हैं। इस बात का खुलासा खुद लक्ष्मी ने किया था। लक्ष्मी ने कहा था, 'तब मैं टीम की ब्रांड एंबेसडर थी। धोनी टीम का हिस्सा थे। उसी वक्त हम दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं। हम करीब एक साल तक साथ रहे।'
पढ़ें- 15 साल छोटे बिजनेस मैन से बॉबी डार्लिंग ने की थी शादी, 18 बार 'गे' का रोल कर बनाया रिकॉर्ड
लक्ष्मी के मुताबिक, 'धोनी ने ना तो कभी एक-दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट किया और ना ही कभी शादी के बारे में सोचा।' लेकिन जब धोनी की बायोपिक बनी थी तब दोनों के बारे में कई बातें सामने आई थीं। उसी समय लक्ष्मी ने ये बयान दिया था।
लक्ष्मी की ये पहली फिल्म नहीं है। फिल्म 'अकीरा' में भी नजर आ चुकी हैं। लक्ष्मी पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में करीब 50 से ज्यादा फिल्में की हैं।