Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sharad Kapoor Has Been Bedridden For Two Years Actor Struggling With Depression and Financial Hardship

शरद कपूर: दो साल से बिस्तर पर हैं अभिनेता, डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक्टर ने इंडस्ट्री से मांगी मदद

Sun, 15 Nov 2026 02:11 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 02:11 PM IST
सार

  • शरद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से अपील करते हुए उनकी मदद करने के लिए कहा है।
  • शरद को दिमाग से जुड़ी समस्या हुई थी और उनका पैर भी टूट गया था।
  • अभिनेता ने कहा कि उन्हें सिर्फ पैसों की ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सहयोग की भी जरूरत है।

विज्ञापन
Sharad Kapoor Has Been Bedridden For Two Years Actor Struggling With Depression and Financial Hardship
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'जोश' में अपनी दमदार भूमिका से पहचान बनाने वाले अभिनेता शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण अपने पालूत डॉग्स को एक एनजीओ की देखरेख में भेजते नजर आए थे।  
विज्ञापन


अब एनजीओ प्रतिनिधि ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। इसमें शरद ने खुलकर बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और पिछले दो साल से बिस्तर पर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें काम और आर्थिक मदद की जरूरत है, ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

Sharad Kapoor Has Been Bedridden For Two Years Actor Struggling With Depression and Financial Hardship
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एनजीओ की प्रतिनिधि ने कही ये बात
एनजीओ की प्रतिनिधि ने वीडियो में शरद की हालत के बारे में बताते हुए कहा कि अभिनेता पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्हें दिमाग से जुड़ी समस्या हुई थी और उनका पैर भी टूट गया था। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह ठीक से कुछ खा भी नहीं रहे थे और न ही अपनी दवाइयां ले रहे थे। यहां तक कि उन्हें ठीक से बोलने में भी परेशानी हो रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि शरद करीब दो साल से बिस्तर पर थे।
विज्ञापन

Sharad Kapoor Has Been Bedridden For Two Years Actor Struggling With Depression and Financial Hardship
शरद कपूर, जया भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले शरद कपूर
वीडियो में शरद ने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बात करते हुए बताया कि कुछ परिस्थितियों और लोगों के आरोपों ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'जब कोई बिना किसी वजह के आप पर आरोप लगाता है, तो दुख होता ही है। मैं डिप्रेशन में चला गया था। मेरा किसी से मिलने का मन नहीं करता था और न ही काम करने का। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि मुझे आगे बढ़ना है। मैं फिल्म इंडस्ट्री से अपील कर रहा हूं कि कृपया मेरी मदद करें। मैं इस आर्थिक संकट से बाहर निकलना चाहता हूं और दोबारा काम करके कमाना चाहता हूं।'

शरद ने आगे कहा कि उन्हें सिर्फ पैसों की ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सहयोग की भी जरूरत है। उन्होंने इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों से मदद की अपील करते हुए कहा, 'मुझे सच में आर्थिक और नैतिक दोनों तरह की मदद चाहिए। इंडस्ट्री के मेरे सभी सीनियर कलाकारों, आप सभी मेरे लिए बॉस जैसे हैं। मैं आप सभी का बहुत बड़ा फैन हूं और हमेशा आपको अपना हीरो मानता आया हूँ। मैं आपसे दिल से अपील करता हूँ कि कृपया मेरी मदद करें।'
विज्ञापन

Sharad Kapoor Has Been Bedridden For Two Years Actor Struggling With Depression and Financial Hardship
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहां हैं शरद का परिवार?
वीडियो में एनजीओ की प्रतिनिधि ने बताया कि वह शरद के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं हो पाई है। उन्होंने अभिनेता से पूछा कि क्या उनका परिवार फोन करता है या उनका हालचाल लेता है? इस पर शरद ने जवाब दिया कि परिवार के लोग कभी-कभी उन्हें फोन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed