{"_id":"6af956cde1040fb2120e4a0d","slug":"ram-gopal-varma-claims-ranbir-kapoor-ramayana-2-will-be-10-times-bigger-than-part-1-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम गोपाल वर्मा: 'रामायण' के 4000 करोड़ के बजट पर छिड़ी बहस, फिल्ममेकर ने बताया मेकर्स कैसे करेंगे पूरी भरपाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राम गोपाल वर्मा: 'रामायण' के 4000 करोड़ के बजट पर छिड़ी बहस, फिल्ममेकर ने बताया मेकर्स कैसे करेंगे पूरी भरपाई
Sun, 15 Nov 2026 12:23 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
- राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर 'रामायण' की तारीफ की है।
- फिल्ममेकर ने बताया उनकी मां टिकट खरीदकर दूसरे लोगों को फिल्म दिखा रही हैं।
- सिर्फ इतना ही नहीं, राम गोपाल वर्मा ने नमित मल्होत्रा की तारीफ भी की।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों में दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार कमाई के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की बिजनेस रणनीति का समर्थन किया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट की कमाई को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका मानना है कि 'रामायण 2' पहले पार्ट के मुकाबले 10 गुना ज्यादा कमाई कर सकती है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के बजट, कमाई और इसके पीछे की रणनीति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कमाई को देखते हुए नमित मल्होत्रा पहले पार्ट से ही दोनों फिल्मों की लागत निकाल सकते हैं।

Trending Videos
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात
राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट की शुरुआत अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा बताकर की। उन्होंने लिखा, 'मेरी मां ने मेरी बेहतरीन फिल्मों के लिए भी ऐसा नहीं किया, लेकिन वह नमित मल्होत्रा की रामायण के टिकट खरीदकर अपने घर के नौकरों, वॉचमैन और बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में रहने वाले दूसरे लोगों को फिल्म दिखा रही हैं।'
उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यही वजह है कि यह बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है।

- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
फिल्म के बजट पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा?
फिल्म के बजट को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी राम गोपाल वर्मा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म के दोनों पार्ट बनाने में 4000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यानी हर पार्ट का बजट 2000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
हालांकि, वर्मा के मुताबिक पहले पार्ट को बनाने में 800 करोड़ रुपये से भी कम खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें आपसी फायदे वाले समझौते, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट और सब्सिडी भी शामिल हैं, जिनसे आगे चलकर लागत और कम हो जाएगी। उनका मानना है कि फिल्म देखने वाला कोई भी अनुभवी फिल्ममेकर समझ सकता है कि इसे बनाने में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च नहीं हुए होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पार्ट का बजट एक जैसा नहीं हो सकता। उनके मुताबिक, रामायण के दोनों पार्ट एक ही फिल्म के दो हिस्सों की तरह हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी फिल्म का इंटरवल से पहले और बाद का खर्च एक जैसा नहीं होता। कई फिल्मों में तो सिर्फ क्लाइमैक्स पर ही कुल बजट का 50 फीसदी खर्च हो जाता है।

रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
'रामायण' की दुनिया बनाने पर हुआ बड़ा खर्च
वर्मा ने बताया कि फिल्म के बजट का बड़ा हिस्सा रामायण की दुनिया तैयार करने में लगाया गया है। उनके मुताबिक, इस पर किया गया खर्च सिर्फ पहली फिल्म तक सीमित नहीं रहेगा। इसका इस्तेमाल दूसरे पार्ट, गेमिंग और आने वाले दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी किया जा सकेगा। यानी यह खर्च भविष्य के लिए एक संपत्ति की तरह काम करेगा।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के ज्यादातर फिल्ममेकर, ट्रेड एनालिस्ट और खुद को एक्सपर्ट बताने वाले लोग इस बिजनेस रणनीति को नहीं समझ पाएंगे। वर्मा का दावा है कि फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए नमित मल्होत्रा पहले पार्ट से ही पहली फिल्म या संभव है कि दोनों पार्ट की लागत भी वसूल कर लें। इसके बाद पहली फिल्म से नॉन-थिएट्रिकल कमाई और दूसरे पार्ट से होने वाला पूरा रेवेन्यू अलग होगा।

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
नमित मल्होत्रा को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
राम गोपाल वर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी कमाई के बाद नमित मल्होत्रा अपना खुद का पुष्पक विमान बना सकते हैं और ऐसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर पैसा लगा सकते हैं, जिन्हें भारत की बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों ने भी अब तक नहीं किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि आने वाले समय में नमित हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
उन्होंने वाल्मीकि और तुलसीदास का जिक्र करते हुए कहा कि 3 मई 1913 को रिलीज हुई फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' से लेकर अब तक नमित मल्होत्रा इतिहास के सबसे बड़े फिल्ममेकर बनने जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि अगर किसी को उनकी इस बात पर शक है तो वह आंकड़ों का हिसाब लगा सकता है।

- फोटो : अमर उजाला
'रामायण 2' में दिखेंगे ये बड़े एक्शन सीक्वेंस
राम गोपाल वर्मा ने दूसरे पार्ट में दिखाए जाने वाले कुछ बड़े दृश्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में हनुमान, वानर सेना, राम सेतु, लंका दहन, लंका में सीता, कुंभकर्ण का वध और रावण के अंत जैसे कई बड़े सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
उन्होंने नमित मल्होत्रा की रणनीति, बिजनेस की समझ, क्रिएटिव सोच और विजन की तारीफ की। साथ ही 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर 'केजीएफ 2' ने पहले पार्ट से करीब पांच गुना ज्यादा कमाई की थी, तो उन्हें पूरा भरोसा है कि 'रामायण 2' पहले पार्ट से 10 गुना ज्यादा कमाई करेगी। उन्होंने लिखा, 'अगर आप मेरी बात से सहमत नहीं हैं, तो 2028 में बात करेंगे।'