{"_id":"5b10ea434f1c1b13358b45ec","slug":"r-madhavan-birthday-special-transformation-from-chocolate-boy-to-ruff-n-tuff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म से ये एक्टर बन गया था सुपरस्टार, 'आशिक' से कैसे बना 'साला खड़ूस', ये तस्वीरें गवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म से ये एक्टर बन गया था सुपरस्टार, 'आशिक' से कैसे बना 'साला खड़ूस', ये तस्वीरें गवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan
'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से बतौर लीड एक्टर आर माधवन ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। 17 साल के फिल्मी सफर में माधवन ने न केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि लुक से भी सभी को इंप्रेस किया। तो चलिए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि कैसे ये एक्टर 'आशिक आवारा' से बॉलीवुड का 'साला खड़ूस' बन गया।
R Madhavan
रहना है तेरे दिल में
साल 2001 में आई 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में माधवन ने एक ऐसे आशिक का रोल निभाया था जिसे लोग आज भी याद करते हैं। उनके लुक की बात करें तो बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत भरी मुस्कुराहट ने कई लड़कियों के दिल को घायल कर दिया था।

3 इडियट्स
2009 में आई आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' को आज भी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं जिसकी खासियत 3 दोस्तों की दिलचस्प कहानी है। इस फिल्म में आर माधवन ने फरहान कुरैशी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके चॉकलेटी लुक ने सभी को अपनी ओर खींचने में मजबूर कर दिया था।

तनु वेड्स मनु
'तनु वेड्स मनु' का मनु शर्मा तो मानो लड़िकयों के दिलों का बेताज बादशाह बन गया हो। इसमें माधवन ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया था जो अपनी बीवी से परेशान हो जाता है। इस फिल्म की दो सीरीज आई हैं। दोनों ही सीरीज में एक साधारण पति के लुक के साथ-साथ मनु की समझदारी ने सबको खूब इंप्रेस किया।

साला खड़ूस
माधवन ने बाकी सभी फिल्मों में कभी अपने हेयस्टाइल तो कभी अपने पहनावे में बदलाव किया। वहीं उनकी साल 2016 में आई फिल्म 'साला खड़ूस' में उनके फैंस को ऐसा लुक देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया। इस फिल्म में माधवन ने बॉक्सर का किरदार निभाया था जिसकी वजह से उन्हें अपनी बॉडी पर काफी काम करना पड़ा। इस फिल्म में निभाए गए उनके किरदार ने बॉलीवुड में उनकी इमेज चॉकलेटी ब्वॉय से रफ एंड टफ मैन की बना दी।