रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए करीब एक महीना होने वाला है लेकिन इस फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है जो कि 330 करोड़ के पार पहुंच चुका है। पूरी फिल्म में बस एक ही बात को साबित करने की कोशिश की गई है वो ये कि संजय दत्त बेकसूर हैं। इतना ही नहीं फिल्म में मीडिया को भी जमकर लताड़ा गया है।
2 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
हाल में संजय दत्त साहेब बीवी और गैंगस्टर के सिलसिले में मीडिया को इंटरव्यू देने आए थे, जहां उनसे ‘संजू’ से जुड़े सवाल पूछे गए। इन सवालों से संजय दत्त इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने बीच में ही इंटरव्यू को छोड़ने का फैसला ले लिया।
3 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
डीएनए की खबर के मुताबिक संजू बाबा से जब लगातार पूछा गया कि फिल्म संजू में मीडिया पर इस तरह से निशाना क्यों साधा गया? पहले तो संजय दत्त ने इन सवालों को इंग्नोर करने का फैसला किया लेकिन एक समय के बाद उन्होंने यह कह ही दिया कि उनसे यह सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने फिल्म को नहीं लिखा है।
4 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : amarujala
इसके बाद संजय दत्त मौके पर ही अपनी फिल्म की टीम पर गुस्सा गए और सबकुछ छोड़कर चले गए। जिसके बाद खभर आ रही है कि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है। इस इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बंदूक रखने को अपने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती माना है।
बता दें कई लोगों ने आरोप लगाया कि राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की इमेज सुधारने के लिए 'संजू' बनाई है। इस पर संजय दत्त ने कहा था - 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि कोई किसी की छवि सुधारने के लिए 30 से 40 करोड़ रुपए खर्च कर देगा। यह काफी बड़ी रकम होती है। फिल्म में सिर्फ सच दिखाया गया है। फिल्म बनाने के पीछे सिर्फ यह मकसद था कि युवा ड्रग्स की लत से बचें।