Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   where to watch ranbir kapoor film ramayan after cinema release with box office collection

रामायण ओटीटी रिलीज: कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म? पहले दिन ही कमाई के मामले में बनाए यह रिकॉर्ड

Fri, 06 Nov 2026 01:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Nov 2026 01:41 PM IST
सार

  • फिल्म ‘रामायण’ के थिएटर्स में रिलीज होने के बाद से फैंस को अब फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का इंतजार है। 
  • रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म के मेकर्स ने थिएटर रिलीज में ही ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी हिंट दी है। 
  • इसी बीच फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। इस खबर में जानें ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की?

विज्ञापन
where to watch ranbir kapoor film ramayan after cinema release with box office collection
फिल्म रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस उम्मीद के मुताबिक तो नहीं, पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। इस खबर में जानें यह फिल्म थिएटर्स के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? 

विज्ञापन

कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?  
फिल्म ‘रामायण’ थिएटर्स में रिलीज होने के करीब चार से पांच हफ्तों बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी मेकर्स ने फिल्म के पोस्ट क्रेडिट्स में ही दी है।

विज्ञापन

मेकर्स ने बताया कि यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट संबंधित कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फिर भी यह तो तय है कि ओटीटी पर इसे देखने के लिए दर्शकों को कम से कम चार हफ्तों का  इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

where to watch ranbir kapoor film ramayan after cinema release with box office collection
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana

कितना रहा ओपनिंग डे कलेक्शन?
फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर देशभर में 64.85 करोड़ की कमाई की। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 155 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
साल 2026 में ‘रामायण’ हिंदी भाषा में भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने ओपनिंग डे पर यह आंकड़ा पार किया था।

where to watch ranbir kapoor film ramayan after cinema release with box office collection
रामायण - फोटो : यूट्यूब

पांच भाषाओं में कितना कलेक्शन?
भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने पहले दिन हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11485 शो से के जरिए 47.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। कन्नड़ में 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलुगु में 942 शो से 6 करोड़ रुपये कमाए। तमिल में 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मलयालम में फिल्म ने 281 शो से 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।

where to watch ranbir kapoor film ramayan after cinema release with box office collection
'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' के बारे में 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' महाकाव्य पर आधारित दो भाग वाली फिल्म का पहला हिस्सा है।
  • इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है, जो रामायण में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed