जाह्नवी कपूर ने मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक 'धड़क' में अच्छा काम किया है । क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब ने उनकी काफी तारीफ की है । लेकिन दर्शकों के अनुसार, 'धड़क' वो जादू नहीं कर पाई जो 'सैराट' ने किया था ।
गांव में रहते हुए भी जाह्नवी कपूर से कहीं ज्यादा खूबसूरत है 'सैराट' की आर्ची, 2 साल में इतना बदल गईं
'सैराट' साल 2016 में रिलीज हुई थी । फिल्म में रिंकू राजगुरु ने आर्ची का किरदार निभाया था । दर्शक आर्ची से 'धड़क' की पार्थवी यानी जाह्नवी की तुलना कर रहे हैं । जाह्नवी की तरह ही रिंकू भी फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं ।
'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है लेकिन 'सैराट' का मुकाबला नहीं कर पा रही है । 'सैराट' के रीमेक के चलते रिंकू फिर से चर्चा में आ गई हैं । दो साल से रिंकू लाइम लाइट से पूरी तरह से दूर हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं ।
#Upcoming-Kaagar #Rinku Rajguru
A post shared by Ajinkya Gosavi (@ajinkyagosavi9999) on
रिंकू ने 'सैराट' उस वक्त साइन की थी जब वो सिर्फ 14 साल की थीं । फिल्म रिलीज हुई तो वो रातों-रात सुपरस्टार बन गईं । फिल्म के डायरेक्टर नागराज मंजुले ने रिंकू का ऑडिशन तब लिया था वो क्लास 7 में पढ़ती थीं ।
A post shared by Marathi Cineyug (@marathicineyug) on
रिंकू ने एक्टिंग के लिए कभी कोई क्लास नहीं ली । इसके बावजूद 'सैराट' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था । 'सैराट' के बाद कन्नड़ भाषा में भी इसका रीमेक बना था । इसमें भी रिंकू ने ही लीड रोल निभाया था ।
A post shared by AtoZ Marathi (@atoz_marathi) on