{"_id":"5b7bb22042c79246773ea3b8","slug":"priyanka-chopra-this-ring-size-might-leave-nick-jonas-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई के तुरंत बाद ही प्रियंका को मिल गई नई अंगूठी, असलियत जान निक हो सकते हैं परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई के तुरंत बाद ही प्रियंका को मिल गई नई अंगूठी, असलियत जान निक हो सकते हैं परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
priyanka and nick
निक से सगाई के बाद से प्रियंका चोपड़ा की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बात की गवाह प्रियंका चोपड़ा और निक की वायरल हो रही तस्वीरें हैं। सगाई के बाद से प्रियंका चोपडा़ और निक को बॉलीवुड के सिलेब्रिटी लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा काम पर लौट आई हैं। फिल्म के सेट से प्रियंका की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर निक को तकलीफ जरूर हो सकती है।
priyanka and nick
'भारत' फिल्म से किनारा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शोनाली बोस की फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' साइन की थी। इस फिल्म की शूटिंग शुरु हुए कुछ वक्त भी हो चुका है। निक से सगाई करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है। सेट पर प्रियंका चोपड़ा का जोरदार स्वागत किया गया। इस सेलिब्रेशन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे निक को थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है।
Priyanka Chopra
जानकारी के मुताबिक सगाई करने के बाद जब प्रियंका 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग के सेट पर पहुंचीं तो सेट पर केक काटकर उनका स्वागत किया गया। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की यह तस्वीर इसी जश्न का हिस्सा है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक बड़ी सी अंगूठी को पहनने की कोशिश कर रही हैं। यकीन मानिए यह अंगूठी निक की पहनाई गई अंगूठी से काफी बड़ी है जिसे आप तस्वीर में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas
इस तस्वीर में प्रियंका चोपडा़ अंगूठी को पहनते हुए कुछ सोचती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें, निक अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क जा चुके हैं उनकी एयरपोर्ट पर पेरेंट्स के साथ की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर तक शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
priyanka and nick
- फोटो : pti
आपको बता दें, सलमान खान की 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इससे पहले यह दोनों 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।