बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली किताब 'अनफिनिश्ड' की रिलीज के बाद से काफी चर्चा में है। अब अभिनेत्री की गिनती बतौर लेखिका के रूप में भी होने लगी है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। देसी गर्ल ने इसमें एक और बेहद खास और जिंदगी बदल देने वाला किस्सा साझा किया है जो इस समय चर्चा का एक खास विषय बना हुआ है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका ने अपनी इस किताब में नाक की सर्जरी के बारे में खुलकर बताया है। प्रियंका ने उस समय की बात की है जब उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी और वो मन मुताबिक न होने के कारण एक मजाक का मुद्दा बनकर रह गई।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने बताया कि 'मैं डॉक्टर के पास गई थी, जिसके लिए मेरे परिवार के लोगों ने सुझाव दिया था। उन्हें मेरी नाक की नेजल केविटी में पॉलिप मिला, जिसे हटाना था। यह सिर्फ सर्जरी से ही हट सकता था। वैसे तो यह एक साधारण बात थी लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। पॉलिप के लिए मैं सर्जरी कराने गई तो डॉक्टर से गलती से मेरी नाक की ब्राइड हट गई, जिसकी वजह से नाक का ब्रिज डैमेज हो गया। जब पट्टियां हटीं तो मैंने अपनी नाक देखी और उस समय मैं और मेरी मां, हम दोनों ही डर गए थे। मेरी असली नाक पूरी तरह से जा चुकी थी।'
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा है कि ये उन दिनों की बात है जब उन्होंने अच्छा दिखने और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उस दौरान उनकी सर्जरी बिगड़ गई थी और उनका चेहरा पहले की तरह नहीं रहा था। नाक का आकार इतना बिगड़ गया कि वो खुद को शीशे में देख नहीं पाती थीं।
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा कि जब वो खुद को शीशे में देखती थीं तो एक अलग ही शख्स उन्हें दिखता था। यहां तक कि लोग उन्हें प्लास्टिक चोपड़ा के नाम से पुकारने लगे थे। प्रियंका ने अपनी नाक के आकार को ठीक कराने के लिए कई और सर्जरी कराई और वक्त के साथ असर भी दिखने लगा था और मेरा आत्म-विश्वास भी वापस आने लगा था।