रजनीकांत के दामाद धनुष अपना नया आशियाना बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने हाल ही में चेन्नई में नए घर के लिए जमीन खरीदी है, जिसका बुधवारो को भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में उनके ससुर रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ पहुंचे। बता दें कि धनुष तमिल फिल्म उद्योग में सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं।
2 of 5
रजनीकांत, लता
- फोटो : Social media
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। फोटो में धनुष को जमीन पर बैठे पूजा कराते देखा जा सकता हैl उन्होंने सफेद रंग की धोती पहन रखी है और मास्क लगा रखा हैl दूसरी फोटो में रजनीकांत और उनकी पत्नी लता नजर आ रही हैंl फोटे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और धनुष के फैंस इस फोटो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
3 of 5
धनुष
- फोटो : Twitter- @Teamdhanush
धनुष ने हाल ही में इस बारे में बताया था कि मैं 'द ग्रे मैन' की शूटिंग करने के लिए उत्साहित हूंl इसमें क्रिस इवांस, रायन गोसलिंग, अन्ना डे अरमास और जेसिका हेनविक हैं। इसका निर्देशन द रूसो ब्रदर करने वाले हैं, जिन्होंने इसके पहले अवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका जैसी फिल्में बनाई हैंl मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूंl अपने फैंस का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पिछले कई वर्षों से मुझपर प्यार बरसाया है।
4 of 5
धनुष कर्णन
- फोटो : Twitter- @Teamdhanush
धुनष की ताजा फिल्म 'कर्णन' के मेकर्स ने ये खुलासा किया था कि मूवी इस गर्मी में थिएटर में रिलीज होगी। तो वहीं धनुष ने प्रोड्यूसर थानु को सराहा और लिखा, "अप्रैल 2021 में फिल्म 'कर्णन' रिलीज होगी. ये खबर इस मुश्किल दौर में प्रेरणादायक है. आपका बहुत बहुत शुक्रिया थानु सर. सिनेमा घरों के मालिकों, डिस्ट्रीब्यूटर और उन सभी लोगों के बारे में सोचने के लिए, जिनकी रोजी रोटी फिल्म और थिएटर पर निर्भर है. जबकि आपके पास और भी दूसरे ऑप्शन थे. फिर से एक बार मेरे फैंस की तरफ से भी आपका बहुत बहुत शुक्रिया, ये सच में बहुत मायने रखता है.
5 of 5
धनुष
- फोटो : Twitter- @Teamdhanush
बता दें कि धनुष ने वहीं जमीन खरीदी है जहां उनकी पत्नी ऐश्वर्या के पिता रहते हैं। यह इलाका चेन्नई के पोएस गार्डन का है। उनके ससुर रजनीकांत यहीं रहते हैं। धनुष भी यहीं अपने सपनों का घर बनाने वाले हैं। इसलिए 'कर्णन' की डबिंग का काम खत्म करते ही उन्होंने भूमि पूजन में हाथ लगा दिया। दोनों पति पत्नी ने साथ पूजा की। कार्यक्रम में ससुर रजनीकांत पत्नी लता के साथ लग्जरी कार से पहुंचे थे।