बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 5 साल की उम्र से ही एक बीमारी से जूझ रही है, इसका खुलासा इन्होंने हाल ही में किए ट्वीट में किया है। उनका कहना है कि उन्हें अस्थमा (दमा) रोग है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में वह अस्थमा के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस के सामने इमोशनल मैसेज भी दिया।
सोमवार को शेयर किए वीडियो में प्रियंका ने खुद बताया है कि मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं है।
प्रियंका आगे कहती हैं कि कईबार ऐसा होता है स्टेज पर परफर्म करने के बाद भी इनहेलर की आवश्यकता होती है जब मैं धूल के इर्द -गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है, इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है इसकी वजह से काम में कभी भी रूकावट नहीं आई है। गौर हो कि प्रियंका सलमान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं बन पाई है वह जल्द ही द स्काई ईज पिंक में काम करती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका के मंगेतर निक जोनस भी डायबिटीज के मरीज हैं। निक को टाइप 1 डायबटीज है। डायबिटीज से पीड़ित निक भी डायबिटीज की दवाइयों का प्रचार करते हैं। प्रियंका ने हाल ही में अस्थमा की दवाई के प्रचार का विडियो मुंबई में शूट किया था। फिलहाल निक जोनस और प्रियंका अपने शादी के तैयारियों में व्यस्त है। अमेरिकी सिंगर निक जोनास से सगाई के बाद प्रियंका लगातार खबरों में बनी हुई है ।