अपने फिल्मी करियर में असफलताओं का सामना करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा है कि वह यह नहीं जानती हैं कि गंभीर घटनाओं को किस तरह से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अपने फिल्मी करियर से काफी खुश हूं, मैंने कभी भी मुंबई जाने कि लिए टिकट खरीदी नहीं बल्कि उसे कमाया है। मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर तरह से मेहनत करूंगी।
यामी ने कहा कि मैंने हमेशा खुद को पॉजिटिव रखा है यही वजह है कि जब मेरी फिल्में फ्लॉप गयीं तो कभी भी मुझे काम करने का डर नहीं सताया। हालांकि जब मेरी फिल्म नहीं चलती थी तो मुझे यह डर जरूर रहता था कि मीडिया जब मुझसे फिल्म को लेकर सवाल करेगी तो मैं उसका क्या जवाब दूंगी। बॉलीवुड में मैंने अपना मुकाम खुद बनाया है। मैंने बिना किसी सिफारिश के अपने हर सपने को पूरा किया है।
यामी कहती हैं कि मेरा मानना है कि मुंबई ने मुझे बुलाया है और जब तक मेरा हर सपना पूरा नहीं हो जाता है मैं यहां से वापस नहीं जाउंगी। यामी ने बताया कि वह सबसे मुश्किल भरा समय होता है जब आपकी फिल्में कमाल नहीं कर रही होती हैं। आपको बता दें कि यामी आगामी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आने वाली हैं। यामी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। फिल्म में वह एक वकील के किरदार को निभाती हुई दिखेंगी।
फिल्म में यामी के साथ शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखेंगे। उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित है। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर में शाहिद कपूर के साथ दिव्यांशु शर्मा सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं। यामी 'विक्की डोनर' से मिली पहचान के बाद वह ऋतिक रोशन के साथ 'काबिल' में नेत्रहीन युवती बनी दिखीं तो रामगोपाल वर्मा की 'सरकार-3' में ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आई थीं।