{"_id":"5c04d793bdec2241c465c40d","slug":"priyanka-chopra-mother-madhu-chopra-said-priyanka-wedding-invitation-card-did-not-print","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की शादी होते ही मां ने खोल दी सच्चाई, क्यों नहीं छपवाए गए मैरिज कार्ड?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की शादी होते ही मां ने खोल दी सच्चाई, क्यों नहीं छपवाए गए मैरिज कार्ड?
Mon, 03 Dec 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियंका और निक ने अपनी शादी को बेहद गोपनीय रखा गया था। इस शादी में प्रियंका और निक जोनस की फैमिली से सिर्फ 80 मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। प्रियंका चोपड़ा की शादी का कार्ड क्यों सामने नहीं आ पाया, उनकी मां ने इसकी सच्चाई भी फैंस के सामने रख दी है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
मीडिया को भी वेन्यू यानी जोधपुर के उम्मेद भवन में कार्यक्रम के दौरान जाने की इजाज़त नहीं थी। इसी बीच लोगों को कार्ड न भेजने पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि, प्रियंका की शादी के कार्ड हमने प्रिंट नहीं कराए थे। क्योंकि हमको इसकी जरुरत नहीं लगी, जिन मेहमानों को बुलाना था। उनको व्हाट्सअप इनवाइट भेजा गया था। इसके साथ की कुछ सिलेक्टेड गेस्ट्स को फोन करके शादी के लिए इनवाइट किया गया था।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रियंका की शादी का न्योता उनके होमटाउन बरेली में रहने वाले लोगों को भी नहीं मिला था, लेकिन बरेली के लोग बड़े धूम- धाम से प्रियंका की शादी का जश्न मना रहे हैं। लोग प्रियंका के घर के आगे पटाखे जला रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। बता दें कि प्रियंका की शादी के दिन शनिवार को प्रियंका के घर के आगे अंधेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : amar ujala
बरेली में जब इस बात की खबर अफसरों तक पहुंची तो सिटू मजिस्ट्रेट ने घर को सजाने का आदेश दिया है। जिसके बाद घर को लाइट्स से सजाया गया। वहीं मधु चोपड़ा ने कहा, हमें बरेली के हैं। बरेली के लोग बधाइयां भेज रहे हैं। मैं अभी व्यस्त होने की वजह से उनका शुक्रिया अदा नहीं कर पा रही हूं। समय मिलते ही उनसे सपंर्क करूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बता दें कि शनिवार को प्रियंका की मेहंदी, संगीत की रस्म के साथ जोधपुर में जश्न शुरू हुआ। 1 दिसंबर को प्रियंका और निक जोनस की शादी क्रिश्चियन परंपरा के मुताबिक हुई। वहीं रविवार को दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। शादी से पहले संगीत सैरेमनी में निक जोनस में जमकर डांस किया। अंबानी परिवार समेत काफी सेलिब्रेटी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।