फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने रिसेप्शन में एक्स ब्वॉयफ्रेंड को किया था इनवाइट, इस वजह से बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचे

Mon, 03 Dec 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
deepika ranveer reception missing ranbir kapoor and alia bhatt here reason
Alia bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का तीसरा और आखिरी रिसेप्शन एक दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में आयोजित हुआ। इस दौरान बॉलीवुड और खेल जगत की सभी बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अमिताभ बच्चन, करीना, कटरीना, रेखा, सचिन तेंदुलकर और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और दीपिका-रणवीर को ढेर सारी शुभकामनाएं दी, हालांकि इस दौरान कई ऐसे सेलिब्रिटी भी रहे जो नहीं पहुंचे।

deepika ranveer reception missing ranbir kapoor and alia bhatt here reason
Alia bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में नहीं पहुंचने वालों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी भी थी। निगाहें इस वजह से भी थीं कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहेे। कटरीना से नजकीदियों के चलते रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया था। दरअसल, रणबीर और आलिया को रिसेप्शन में इनवाइट भी किया गया था। इससे पहले आप कुछ और सोचें तो चलिए आपको बता दें कि आखिर दोनों रिसेप्शन पार्टी में क्यों नहीं पहुंचे।

deepika ranveer reception missing ranbir kapoor and alia bhatt here reason
Alia bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया दोनों ही इस वक्त शूटिंग में बिजी हैं। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए बीते शनिवार को 20 घंटे की शूटिंग हुई। दोनों पूरे दिन शूटिंग करते रहेे जिस वजह से आलिया और रणबीर फ्री ही नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer reception missing ranbir kapoor and alia bhatt here reason
Alia bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

इससे पहले आलिया भट्ट को ब्रह्मास्त्र के सेट पर चोट लग गई थी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के डोंगरी में चल रही है। चोट लगने के बाद रणबीर ब्वॉयफ्रेंड होने का फर्ज निभाते हुए आलिया को डॉक्टर के पास भी लेकर गए। इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मीडिया के कैमरे में भी कैद हो गए।

विज्ञापन
deepika ranveer reception missing ranbir kapoor and alia bhatt here reason
Alia bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू की तब से यह दोनों अपने कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर और आलिया ने एक साथ ऐसी एंट्री ली थी कि तब से दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातें भी शुरू हो गई, हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्तों को मीडिया के सामने उजागर नहीं किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed