प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर पिछले दिनों एक बहुत बड़ी अफवाह उड़ी थी । एक इंटरनेशनल मैगजीन 'ओके' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है । शादी के बाद दोनों को एक-दूसरे की कमियों का पता चला और अब वो साथ नहीं रहना चाहते हैं ।
2 of 6
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
ये खबर तेजी से वायरल हुई । बाद में पता चला कि ये सिर्फ एक बनाई हुई खबर है । मैगजीन ने अपनी कॉपियों की बिक्री बढ़ाने के लिए ऐसी अफवाह उड़ा दी थी । प्रियंका, निक के साथ बहुत खुश हैं । जब प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ मियामी में छुटि्टयां एंज्वॉय कर रहे थे तब ये खबर वायरल हुई ।
3 of 6
Priyanka Chopra Vacation in Miami
- फोटो : instagram
अब इस खबर पर प्रियंका के कुछ करीबी दोस्तों का बयान आया है । प्रियंका के शो क्वांटिको से जुड़े एक शख्य ने बताया कि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है । वो दोनों बहुत खुश हैं लेकिन ये देखकर दुख होता है कि किस तरह लोग शादी के बाद इस कपल को टार्गेट कर रहे हैं । अगर ये अप्रैल फूल प्रैंक था तो बेहद बकवास था ।
प्रियंका के एक करीबी ने In.com को बताया कि अगर प्रियंका इन नेगेटिव खबरों से निपटने का मन बना लेती हैं तो फिर उन्हें कोई नहीं रोक पाएगा । वह ओके के खिलाफ केस कर सकती हैं । अगर ऐसा हुआ तो यह 'ओके' को काफी भारी पड़ सकता । प्रियंका उन्हें घुटनों पर लाकर ही मानेंगी ।'
5 of 6
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका और निक इस पूरे मुद्दे को लेकर काफी नाराज हैं । दोनों 'ओके' मैग्जीन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की सोच रहे हैं । बता दें कि इस मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था, 'प्रियंका और निक की हर छोटी बात पर लड़ाई होती है । निक का परिवार प्रियंका के खर्चों से परेशान है ।'