इस साल की इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का चर्चा में रहना अब आम हो गया है । लेकिन उनके वीडियो देखने के लिए फैंस अभी भी पागल रहते हैं । हाल ही में प्रिया का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है ।
इस वीडियो में प्रिया ने आंखें नहीं मटकाई हैं बल्कि 'हवा हवा' गाने पर जमकर झूमी हैं । अच्छी एक्ट्रेस के साथ प्रिया ट्रेंड सिंगर भी हैं । प्रिया ने यह गाना एक रिसेप्शन पार्टी में गाया । इस पार्टी में प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की पूरी कास्ट मौजूद थी । आगे की स्लाइड में देखें वीडियो..
वीडियो में प्रिया गाना गाते हुए डांस स्टेप भी कर रही हैं । पीच कलर की साड़ी पहने प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । प्रिया ने अपनी पूरी कास्ट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं । जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । दर्शकों को रोशन और प्रिया की जोड़ी काफी पसंद है ।
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रिया का एक ऐड वीडियो भी सामने आया था । इसमें प्रिया फुटबॉल स्टेडियम के बीच बैठी चॉकलेट को प्रमोट कर रही थीं। इसके अलावा प्रिया का एक मेकअप करते हुए वीडियो भी सामने आया था ।
हाल ही में प्रिया प्रकाश को वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया । प्रिया ने अवॉर्ड के साथ फोटो शेयर की थी । साथ ही लिखा था, 'अपना पहला अवॉर्ड पाकर खुद पर फक्र कर रही हूं । वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुनने के लिए आउटलुक का शुक्रिया। यह अवॉर्ड ओमर इक्का और 'ओरू अदार लव' की पूरी टीम का है।'