{"_id":"6614b7269f09e34cc1013ccb","slug":"preity-zinta-reviewed-tabu-kareena-kapoor-khan-kriti-sanon-crew-praised-entire-team-for-film-deets-inside-2024-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crew: प्रीति जिंटा ने 'क्रू' को बताया हंसी का पिटारा, फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crew: प्रीति जिंटा ने 'क्रू' को बताया हंसी का पिटारा, फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म क्रू को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है। साथ ही, इसे इंडस्ट्री के लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेत्री ने इस फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
फिल्म की समीक्षा करते हुए प्रीति ने बताया कि क्रू हंसी का पिटारा है। उन्होंने फिल्म के निर्माण और सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों को 'सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत' भी करार दिया।
3 of 5
प्रीति जिंटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने लिखा, "तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत तिकड़ी वाली फिल्म क्रू को थिएटर में देखकर बहुत अच्छा लगा।" फिल्म के हर एक पल का खूब आनंद लिया। इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई। दोस्तों इसे जरूर देखें। यह सचमुच देखने लायक है।"
इससे पहले अर्जुन कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म और इसके कलाकारों की प्रशंसा की थी। फिल्म क्रू के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 60 करोड़ रुपये हो गई है। तीनों अभिनेत्रियों के अलावा इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।