टीवी सीरियल 'बालिका वधु' से फेमस हुई एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने साल 2016 में खुदकुशी कर ली थी । प्रत्यूषा के पैरेंट्स ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था । प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल मीडिया के सामने रोते नजर आए थे । दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहते थे ।
प्रत्यूषा की मौत के दो साल बाद अब राहुल को लेकर एक बड़ी खबर आई है । खबरों की मानें तो राहुल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस सलोनी शर्मा के साथ शादी करने वाले हैं। राहुल ने एक पोस्ट कर अपने और सलोनी के रिश्तों के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए। कहते हैं कि यह परिस्थितियां आपको मारती नहीं हैं बल्कि और मजबूत बनाती हैं। आज अपने बर्थडे पर मैं सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे आज के दिन विश किया। खास तौर पर मैं अपनी सलोनी का शुक्रिया कहना चाहूंगा, जो जल्द ही मेरी पत्नी बनने जा रही हैं। तुमने मेरा तब साथ निभाया जहां मेरे साथ कोई नहीं था। मेरी दोस्तों और मेरी फैमिली का बहुत-बहुत शुक्रिया ।'
सलोनी ने राहुल के लिए बर्थडे केक अरेंज किया था । जिस पर उन्होंने "हैप्पी बर्थडे पति" लिखवाया था। सलोनी, राहुल की Ex-गर्लफ्रेंड ही नहीं बल्कि पुरानी बिजनेस पार्टनर भी हैं। खबरों की मानें तो राहुल ने संयुक्ता मुखर्जी नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन उनका जल्द तलाक हो गया था ।
प्रत्यूषा के निधन के बाद राहुल, सलोनी के करीब आए थे । लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गई थीं । दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा था । इसके बाद खबर आई कि राहुल साउथ एक्ट्रेस सीता नारायण को डेट कर रहे हैं । लेकिन अब वो फिर सलोनी के साथ हैं और उनसे शादी करने जा रहे हैं ।