फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा में: 36 करोड़ के मालिक हैं फिर से शादी रचाने वाले प्रकाश राज, 2019 में लड़ा था चुनाव, पीएम मोदी से कहा था- डिग्री दिखाओ

Thu, 26 Aug 2021 10:40 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Aug 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Prakash Raj's first earning was Rs 300 got married again in 56 years
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी विवादित बयान के कारण नहीं, बल्कि 56 साल की उम्र में पत्नी पोनी वर्मा के साथ फिर से सात फेरे लेने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने 24 अगस्त को अपनी सालगिरह के दिन बेटे वेदांत के लिए दोबारा शादी की, ताकि बेटा उनकी शादी का साक्षी बन सकें। प्रकाश और पोनी की शादी के 11 साल हो चुके हैं। 



प्रकाश राज अभिनय के साथ ही राजनीतिक चर्चाओं और वाद-विवादों में काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी छवि मोदी विरोधी है। वह अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। पिछले साल 20 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था,' परीक्षा पर चर्चा करने से पहले डिग्री का कागज दिखाओ।'

Prakash Raj's first earning was Rs 300 got married again in 56 years
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रकाश राज ने कहा था कि वो पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके मुद्दों के खिलाफ हैं। साल 2019 में प्रकाश राज जब लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'झूठा' बोला था। प्रकाश राज ने 2019 में बंगलूरू से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा और वो हार गये थे।

Prakash Raj's first earning was Rs 300 got married again in 56 years
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

36 करोड़ रुपये के मालिक हैं प्रकाश राज
दक्षिण और बॉलीवुड फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज 36 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनकी मासिक आय 20 लाख रुपये से ज्यादा है। प्रकाश राज सालाना 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी उन्होंने अपने दमदार अभिनय की बदौलत खास पहचान बनाई है। वांटेड और सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj's first earning was Rs 300 got married again in 56 years
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : अमर उजाला

प्रकाश राज की पहली कमाई थी 300 रुपये
फिल्मों में खलनायक की भूमिका के लिए मशहूर प्रकाश राज की पहली कमाई मात्र 300 रुपये थी। दरअसल, फिल्मों में अभिनय से पहले प्रकाश राज थिएटर में सक्रिय रहे। वे स्ट्रीट प्ले भी किया करते थे। थिएटर में काम करने के लिए उन्हें महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी धारावाहिकों की तरफ रुख किया। इसके बाद वो कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में दिखे।
 

विज्ञापन
Prakash Raj's first earning was Rs 300 got married again in 56 years
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। उनका जन्म 26 मार्च 1965 को बंगलूरू में हुआ। उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम प्रकाश राज रखा था। प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी साल 2010 में की थी। दोनों की लव मैरिज थी। वो और पोनी वर्मा फिल्म के सेट पर मिले थे और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठे। उन्होंने साल 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed