{"_id":"612720d98ebc3e79cd0c0695","slug":"kbc-13-amitabh-bachchan-asked-question-about-dil-bechara-but-did-not-remember-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC: 'दिल बेचारा' के जवाब में अमिताभ ने नहीं किया सुशांत का जिक्र, यूजर्स बोले- मरे हुए आदमी के साथ भी भेदभाव क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC: 'दिल बेचारा' के जवाब में अमिताभ ने नहीं किया सुशांत का जिक्र, यूजर्स बोले- मरे हुए आदमी के साथ भी भेदभाव क्यों?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
KBC
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 13वां सीजन शुरू हो गया है। अमिताभ बच्चन इस बार भी इस शो के होस्ट हैं। बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में स्वाती हॉटसीट पर थीं। स्वाती का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने शो से 6 लाख 40 हजार रुपये अपने नाम कर लिए। इसके बाद उन्होंने गेम क्विट कर दिया।
सुशांत से जुड़े सवाल पर अमिताभ ने साध ली चुप्पी
इस शो में अमिताभ बच्चन ने मनोरंजन जगत से कई सवाल पूछे। फिलहाल हॉटसीट पर हैं मध्य प्रदेश के सागर की निमिशा अहिरवार। जोकि पेशे से सब इंस्पेक्टर हैं। वे फिलहाल सागर के कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में सेवारत हैं। बुधवार रात दिखाए गए कौन बनेगा करोड़पति शो में निमिषा ने खेलते हुए 9 सवालों के जवाब देकर 1.60 लाख रुपये जीते। इसमें एक सवाल था सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का। ये सवाल 80 हजार रुपये के लिए था।
2 of 5
KBC
- फोटो : ट्विटर
दिल बेचारा का यह गाना किस देश की राजधानी में शूट किया गया है। निमिषा ने सही उत्तर देते हुए 80 हजार रुपये जीत लिए। लेकिन इस सवाल के बाद अमिताभ बच्चन से भी एक सवाल पूछा जाने लगा।
3 of 5
'दिल बेचारा'
- फोटो : यूट्यूब
यूजर्स का कहना था कि अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ भेदभाद किया। दरअसल सवाल के जवाब के बाद अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट और दर्शकों को सवाल से जुड़ी जानकारी देते हैं। लेकिन सुशांत के मामले में बिग बी ने कुछ नहीं कहा। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन से पूछा- आमिर की फिल्म में आमिर का जिक्र शाहरुख की फिल्म में शाहरुख का लेकिन सुशांत की फिल्म से जुड़े सवाल पर चुप्पी क्यों, मरे हुए इंसान के साथ भी भेदभाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवदास
- फोटो : Social Media
लेकिन सुशांत की फिल्म से जुड़े इस सवाल के बाद अमिताभ बच्चन ने उनका जिक्र तक नहीं किया। यूजर्स को बिग बी का ये दोहरा रवैया पसंद नहीं आया और ट्विटर पर उनसे सवाल किया जाने लगा।बुधवार के ही एपिसोड में शाहरुख खान की फिल्म से जुड़े एक डायलॉग के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसपर बिग बी से बताया कि ये डायलॉग शाहरुख खान की फिल्म का है लेकिन इसे फेमस दिलीप साहब ने किया था। दुर्भाग्य से वो अब हमारे बीच नहीं रहे।
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
बुधवार रात 9 बजे से शुरू हुए कौन बनेगा करोड़पति शो में निमिषा ने खेलते हुए 9 सवालों के जवाब देकर 1.60 लाख रुपये जीते। इसके बाद शो का समय खत्म होने पर हूटर बज गया और गेम रुक गया।अब शो की तीसरी कंटेस्टेंट का हिमानी बुंदेला का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह 1 करोड़ के लिए 15वां सवाल का जवाब देते हुए नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।