साउथ अभिनेता प्रभास आगामी फिल्म सलार-पार्ट वन: सीजफायर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। प्रभास की फिल्म सलार-पार्ट वन: सीजफायर को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। फिल्म के रिलीज से पहले सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा ने सालार के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
2 of 5
सालार 2-केजीएफ 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा ने एक बातचीत के दौरान सालार से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सालार का पैमाना केजीएफ से पांच गुना ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह भारतीय सिनेमा में अब तक देखे गए सबसे विशाल सेटों में से एक है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म को अत्याधुनिक एलेक्सा 35 कैमरे का इस्तेमाल कर शूट किया गया है। यह कैमरे पर्दे पर आईमैक्स-स्तरीय की क्वालिटी देते हैं, जो कि भारतीय सिनेमा में पहली बार देखने को मिलेगा।
Kabhi Khushi Kabhie Gham: कभी खुशी कभी गम को 22 साल पूरे, काजोल ने पोस्ट साझा कर सेट से जुड़ी यादें कीं ताजा
3 of 5
सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की सालार पार्ट 1 इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्रभास अभिनीत एक्शन से भरपूर फिल्म 2 घंटे और 55 मिनट की है। फिल्म में खूनी लड़ाई, हिंसा और जबर्दस्त युद्ध सीन्स के चलते सालार को सेंसर बोर्ड द्वारा 'ए' प्रमाणपत्र दिया गया है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
4 of 5
'सालार' में प्रभास
- फोटो : अमर उजाला
मेकर्स ने दर्शकों से फिल्म में अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया है। वहीं, प्रभास की फिल्म सालार का अंत बेहद ही जबर्दस्त होने वाला है। इसके चलते दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन शेष हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभास और प्रशांत नील दोनों के लिए ही सलार काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
एक तरफ प्रशांत नील के लिए केजीएफ 2 के शानदार प्रदर्शन को दोहराना बड़ी चुनौती है। वहीं, बाहुबली 2 के बाद से प्रभास दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सके हैं। इस फिल्म से वे दमदार वापसी की भरपूर कोशिश करेंगे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शाहरुख खान की डंकी से मुकाबला होगा, जो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
लग्जरी लाइफ जीते हैं राणा दग्गुबाती, जानें कितनी है नेटवर्थ