'बाहुबली' स्टार प्रभास की नई फिल्म 'साहो' का दक्षिण भारतीय भाषाओं में जो भी हाल रहा हो लेकिन फिल्म के हिंदी संस्करण ने उनकी इज्जत बचा ली है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पांच दिन में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की दुनिया भर में हुई कमाई ने फिल्म की लागत निकाल ली है। फिल्म का सुपर हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 700 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी, और ये फिल्म के लिए अब काफी मुश्किल नजर आ रहा। 'साहो' के पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें जबरदस्त गिरावट देखी गई।
'साहो' ने पांच दिन के कलेक्शन से वसूली लागत, सुपरहिट होने के लिए कमाने होंगे और 350 करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन