ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि के प्रशंसक सहित फिल्मी हस्तियां उन्हें बधाई संदेश भेज रही हैं। इस कड़ी में ऋषि की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) का नाम भी शामिल है। रिद्धिमा ने ऋषि के जन्मदिन पर उनकी बचपन से लेकर की अब तक की सारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है जो इन दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखा रहा है।
राज कपूर की गोद में खेलते दिखे नन्हें ऋषि, पिता के बर्थडे पर रिद्धिमा ने शेयर की बचपन की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की तस्वीरों का कोलॉर्ज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ साझा किया। एक तस्वीर में नन्हें ऋषि कपूर पिता राज कपूर की गोद में खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं बाकी तस्वीरें फिल्म में उनके बदलते लुक की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा- 'दिल से आपके लिए पापा। मेरी जिंदगी के सबसे अहम व्यक्ति। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
इन तस्वीरों के अलावा रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ बिताए खास पलों को प्रशंसकों के साथ साझा किया है। कुछ तस्वीर में ऋषि अपने दामाद और बेटे रणबीर के साथ नजर आए तो वहीं कुछ तस्वीर में वह पत्नी नीतू बेटी रिद्धिमा और नातिन के साथ। इस कोलॉर्ज को भी साझा करते हुए रिद्धिमा ने पिता ऋषि के नाम एक खूबसूरत कैप्शन लिखा।
रिद्धिमा ने लिखा- 'जन्मदिन मुबारक को पापा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपको पापा बुलाने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हूं।' फिलहाल ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वह अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले ही ऋषि के करीबी ने बताया था कि वह अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं। ऋषि के इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार खड़ा रहा खास तौर पर पत्नी नीतू कपूर।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
ऋषि कपूर ने नीतू को 5 साल डेट किया और 1980 में शादी कर ली। नीतू कपूर और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू सिनेमाजगत में बिल्कुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को परेशान करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें:- ऋषि कपूर की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर दिखी थीं रेखा, हैरान हुए लोग तो दी थी ये सफाई