फिल्म
बाहुबली से तहलका मचाने के बाद से ही साउथ के सुपरस्टार
प्रभास ने ये कहकर सनसनी मचा दी है कि वह तीन साल पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में प्रभास ने इसका खुलासा किया। जानिए और क्या बोले प्रभास...
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रभास ने बताया कि वह तीन साल पहले ही एक बॉलीवुड फिल्म साइन कर चुके हैं। हालांकि इसपर अभी काम शुरू नहीं हुआ। इस बारे में पूछे गए सवाल पर प्रभास बोले कि वे हैदराबाद में रहते हैं, जहां 60 पर्सेंट से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। बॉलीवुड में काम करने की तमन्ना शुरू से रही।
प्रभास आगे कहते हैं कि वे खुद भी हिंदी फिल्में बहुत देखते हैं और उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर भी मिल रहे हैं। इनमें से एक स्क्रिप्ट को तो उन्होंने तीन साल पहले ही 'ओके' कह दिया था। यह एक लव स्टोरी है। इस पर वे साहो के बाद काम शुरू करेंगे।
करण जौहर के बारे में बात करते हुए प्रभास ने कहा, करण के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत हो तो वे करण से कह सकते हैं। करण ने उनकी बहुत मदद की है। वह करण के घर में बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स से मिल चुके हैं।
आपको बता दें, अभी प्रभास अपनी आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिलिस में हो रही है। यह एक एक्शन फिल्म है।