रेहान सुल्तान, 1970 के दशक की दशक की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से काफी चर्चा हासिल की थी। साल 1970 में आई फिल्म 'चेतना' में उन्होंने एक कम उम्र की यौनकर्मी का किरदार निभाया था, जिससे वो रातोंरात काफी मशहूर हो गई थीं। बाबू राम इशारा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया था। आगे चलकर अभिनेत्री ने इस फिल्म के निर्देशक से ही शादी कर ली थी। अभिनेत्री का जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। आइए, उनके जन्मदिन पर जानते हैं, उनके जीवन के कुछ रोचक पहलू।
2 of 5
रेहाना सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1970 से शुरु किया था फिल्मी करियर
रेहाना सुल्तान का जन्म, 19 नवंबर 1950 को इलाहाबाद में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने साल 1967 से एफटीआईआई में अभिनय का अध्ययन शुरू किया। साल 1967 की विश्वनाथ अयंगर की डिप्लोमा फिल्म 'शादी की पहली सालगिरह' में उन्होंने एक बोल्ड भूमिका निभाकर अभिनय शुरू किया। साल 1970 में उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म चेतना के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते काफी चर्चित नाम बन गईं।
3 of 5
रेहाना सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार
अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म चेतना के अलावा उसी साल रिलीज हुई फिल्म दस्तक में भी नजर आईं। चेतना को भी दस्तक की शूटिंग के साथ-साथ महज 28 दिनों में शूट किया गया था। दस्तक के लिए अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। इसके बाद उनके पास इस तरह के किरदारों की बाढ़ सी आ गई। फिल्मों में अपनी छवि को लेकर रेहाना ने बीबीसी से कहा था- 'उस वक्त मैं फिल्मों में महज एक टाइप्ड एक्ट्रेस बनकर रह गई थी। दर्शकों को लगता था कि मैं सेक्शुएलिटी का दूसरा नाम हूं। यहां तक कि डायरेक्टर मुझे सिर्फ बाथटब या बरसात में भीगने वाले रोल ही देते थे। मुझे इनसे चिढ़ होने लगी थी।'
4 of 5
रेहाना सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक जैसी भूमिकाओं से करियर पर लगा ब्रेक
रेहाना सुल्तान ने शुरुआती दिनों में जिन बोल्ड भूमिकाओं से चर्चा हासिल की, उन्हीं भूमिकाओं की वजह से वह गुमनामी में भी खोती चली गईं। अभिनेत्री को लगातार एक तरह की भूमिकाएं ही मिलने लगीं। इन सभी किरदारों में बोल्डनेस के नाम पर अश्लीलता परोसे जाने की कोशिश होती थी, जिस वजह से वो अधिकतर स्क्रिप्ट को इनकार कर देती थीं। धीरे-धीरे वो पर्दे से गायब होने लगीं। इस बीच उन्होंने अपनी पहली फिल्म के निर्देशक बाबू राम इशारा से शादी कर ली। शादी के बाद अभिनेत्री धीरे-धीरे पर्दे से पूरी तरह गायब हो गईं।
5 of 5
रेहाना सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्थिक तंगी का करना पड़ा सामना
रेहाना के पति बीआर इशारा 2012 में इस दुनिया से चले गए थे। आखिरी दिनों में इशारा ने फिल्में बनाना भी छोड़ दिया था। इसके बाद रेहाना सुल्तान की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई, फिर सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के तरफ से उन्हें पैसों की मदद दी गई। रेहाना सुल्तान अब फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इस साल ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। बीच में खबर आई थी कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, जिसके बाद रोहित शेट्टी, जावेद अख्तर, अशोक पंडित आदि फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियों ने उनकी मदद भी की थी।