पायल कापाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' 2025 के गोल्डन ग्लोब्स में कोई पुरस्कार नहीं जीत पाई। इसे दो श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इस समारोह के बाद हाल ही में पायल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें- Golden Globes: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने से चूकी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें
2 of 6
पायल कपाड़िया
- फोटो : एक्स@@FocusCine_
दो श्रेणियों में नामित थी फिल्म
लॉस एंजिल्स में सोमवार (भारतीय समयानुसार) को आयोजित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में पायल कापाड़िया की फिल्म 'बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर' और 'बेस्ट डायरेक्टर' की श्रेणियों में अवॉर्ड की दौड़ में थी। हालांकि, इन दोनों श्रेणियों में क्रमशः एमिलिया पेरेज और ब्रैडी कॉर्बेट की 'द ब्रूटलिस्ट' ने बाजी मारी।
यह भी पढ़ें- Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान में पाया सम्मान, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का टूटा सपना
3 of 6
पायल कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम @payalkapadiafilm
पायल ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
समारोह में शामिल होने के बाद पायल ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के निर्माताओं थॉमस हाकिम, जूलियन ग्राफ और रणबीर दास के साथ एक तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमने कुछ नहीं जीता, लेकिन बहुत मजा आया।"

4 of 6
पायल कपाड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिजायनर और स्टाइलिश को भी दिया धन्यवाद
पायल ने अपने शानदार आउटफिट के लिए अपने डिजाइनर और स्टाइलिस्ट को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "इस अद्भुत आउटफिट के लिए पायल खंडवाला और स्टाइलिस्ट इन्द्राक्षी पट्टनायक को भी विशेष धन्यवाद। गोल्डन ग्लोब्स के लिए कापाड़िया ने काले रंग का जंपसूट पहना था, जो मैट लाइटवेट सिल्क से बना था।
5 of 6
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कान' में धमाल मचा चुकी है फिल्म
'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' भले ही गोल्डन ग्लोब्स नहीं जीत सकी, लेकिन यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बन चुकी है। पिछले साल इसे कान फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार प्राप्त हुआ था।