पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में खलबली मचाई हुई है । शनिवार यानी 18 अगस्त को प्रियंका और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस का रोका हुआ । ये सारा फंक्शन प्रियंका चोपड़ा के मुंबई घर पर हुआ था । रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक 5 स्टार होटल में शानदार पार्टी दी थी ।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
प्रियंका की रोका सेरेमनी और पार्टी में कजिन परिणीति चोपड़ा हर वक्त उनके साथ रहीं । रोका सेरेमनी के बाद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर प्रियंका और निक को बधाई भी दी । हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने परिणीति से प्रियंका की शादी से जुड़ा अहम सवाल पूछ डाला ।

यूजर ने पूछा, 'क्या परिणीति भी अपने जीजा निक के जूते चुराने की तैयारियां कर रही हैं ।' इस पर परिणीति ने जवाब देते हुए लिखा, 'बिल्कुल, मैं निक जीजू के जूते चुराऊंगी । इसके लिए उनके साथ मेरी बातचीत भी हुई है । जिसकी गवाह प्रियंका चोपड़ा भी हैं ।'

4 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
जैसा कि हिंदू रीति-रिवाज में सालियां दूल्हे के जूते चुराती हैं, ठीक वैसे ही परिणीति भी निक के जूते चुराने की तैयारी में हैं । इसी के साथ परिणीति ने ये भी इशारा दे दिया है कि प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी । प्रियंका के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है ।
बता दें कि परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दीदी और जीजू को बधाई देते हुए लिखा था, 'मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं ।'