फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की एकलौती एक्ट्रेस बनीं परिणीति चोपड़ा, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सौंपा अहम पद

Wed, 02 May 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra will promote Australia tourism among Indian travelers
अपनी एक्टिंग से सभी के दिल को जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में फुर्सत के पल बिता रही हैं। इससे भी ज्याद अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बहुत की खास जिम्मेदारी दी हैै। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैैं, जिसे किसी विदेशी सरकार ने इतनी खास जिम्मेदारी दी है। 
Parineeti Chopra will promote Australia tourism among Indian travelers
दरअसल ऑस्ट्रेलिया सरकार ने परिणीति चोपड़ा को अपने देश का महिला एंबेसडर बनाया है। उन्हें यह पद ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म के फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एफओए) के एडवाइजरी पैनल की ओर दिया गया है। इस पद पर रहते हुए परिणीति चोपड़ा भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म को बढ़ावा देंगी। इसके साथ ही वह भारत की पहली महिला हैं, जिन्हें यह खास जिम्मेदारी दी गई है। 
Parineeti Chopra will promote Australia tourism among Indian travelers
ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ही परिणीति चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशन्स पर घूम रही हैैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी यह खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर रहते हुए परिणीति चोपड़ा ने मीडिया से बात भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra will promote Australia tourism among Indian travelers
परिणीति चोपड़ा ने कहा- 'यह मेरे लिए काफी शानदार समय है कि मैं पिछले महीने से ऑस्ट्रेलिया घूम रही हूं। इसके द्वारा मैं लोगों और ऑस्ट्रेलिया की कई जगहों से सीधे जुड़ रही हूं। ऑस्ट्रेलिया कई मायनों में काफी खूबसूरत देश है। मैंने ऑस्ट्रेलिया में जितनी भी जगह घूमी, मेरा अनुभव काफी बेहतर रहा है। मैं भारतीयों को यहां ( ऑस्ट्रेलिया ) छुट्टियां बिताने के लिए जरूर प्रेरित करूंगी।'
विज्ञापन
Parineeti Chopra will promote Australia tourism among Indian travelers
इससे अलग परिणीति चोपड़ा के प्रोफेशनल काम की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'केसरी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' में जहां परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं 'केसरी' में उनके साथ अक्षय कुमार काम करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed